CHANDAULI NEWS: जनपद चंदौली में कंगना रनौत की इमरजेंसी मुवी को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
ईमरजेंसी मूवी का विरोध
कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ सिक्ख समुदाय के लोगों में खासा नाराज़गी देखने को मिल रहा है। जिले के पीडीडीयू नगर में सोमवार को सिक्ख समुदाय के लोगों ने कंगना रनौत की आगामी फिल्म इमरजेंसी के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने बताया कि उक्त मूवी में सिक्खों की छवि को गलत ढंग से प्रस्तुत कर, उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जो कि वास्तविकता से परे और अत्यंत निंदनीय है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 1600 लोगो पर कार्यवाही।
Chandauli news: बड़ा हादसा- एक की मौत।
कंगना रनौत को बताया मति भ्रष्ट
आपको बता दें कि उक्त विरोध प्रदर्शन में सैकड़ों पुरुष, महिलाएं, वृद्ध तथा बच्चे भी शामिल हुए। वक्ताओं ने फिल्म के खिलाफ अपनी भावनाओं का स्पष्ट रूप से प्रदर्शन किया और गुरु ग्रंथ साहिब से मति भ्रष्ट कंगना रनौत को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए अरदास की गयी। वक्ताओं ने कहा कि सिक्ख धर्म के वीर योद्धाओं ने स्वतंत्रता संग्राम में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। देश की सीमा पर अपने प्राणों की आहुति दी है। हमारे गुरुओं ने हिंदुत्व की रक्षा के साथ हीभी समाज और देश की सेवा के लिए अपार बलिदान दिया। ऐसे में यह अत्यंत दुखद और अपमानजनक है कि, किसी के द्वारा हमारे समुदाय के प्रति ऐसा गलत और असंवेदनशील चित्रण किया जा रहा है। यह हमारे ऐतिहासिक योगदान, बलिदान और सेवा का अपमान है।
मूवी पर प्रतिबंध लगाने की मांग
सिख समाज ने इस मूवी में किए गए गलत चित्रण की कड़ी निंदा किया। मांग किया कि, उक्त मूवी पर तत्काल प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही भारत फिल्म सेंसर बोर्ड और सरकार से अपील किया कि, वे इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सिक्ख समुदाय की भावनाओं की रक्षा करें और इस प्रकार के अपमानजनक और गलत चित्रण को रोकने के लिए उचित कदम उठाएं।
इस अवसर चढदी कला कार सेवा संस्था के साथ ही गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान रंजीत सिंह शम्मी, सेक्रेटरी महेंद्र सिंह (पत्रकार), सतनाम सिंह (सोशल ऐक्टिविस्ट), मनमीत सिंह राजन मनजीत सिंह, गुरदीप सिंह, रवनीत सिंह, बलबीर सिंह, हरदीप सिंह, सुखविंदर सिंह, राजा सिंह, रोहित सचदेवा, हैप्पी सिंह, विक्की सिंह, कुलविंदर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, अवतार सिंह, रंजीत सिंह, बॉबी सिंह, विक्की जुनेजा, सतनाम सिंह मोगा, गुलशन अरोड़ा, इकबाल सिंह, गुरदीप सिंह, डिम्पल सिंह, सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।