Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।

Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जिले के सैयदराजा क्षेत्र में विवाहिता का शव मिला है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।

विवाहिता की संदिग्ध मौत

जनपद चंदौली के सैयदराजा थानाक्षेत्र अंतर्गत काजीपुर गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी है। ससुराल वालों का कहना है कि विवाहिता ने फांसी लगाया है। जब तक पुलिस पहुंची, तबतक विवाहिता को फंदे से उतार लिया गया था। पुलिस ने मौके से आवश्यक जानकारी ली और मृतका के मायके वालों को सूचना दिया। फिलहाल, मायके वालों ने पोस्ट मार्टम करवाने की बात कही है। पुलिस, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप।

Chandauli news: डंपर की टक्कर से युवक की मौत।



Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।

दोनों की हुई थी लव मैरिज

जानकारी के अनुसार भगवानपुर निवासी दीपक द्विवेदी की 22 वर्षीय बेटी अर्पिता की शादी, काजीपुर गांव निवासी आयुष पांडेय के साथ करीब 2 साल पहले हुई थी। बताया जा रहा है कि ये लव मैरिज था। पति आयुष, टेंट हाउस का कार्य करता है। चर्चा ये है कि शादी के कुछ समय बीतने के बाद, पति-पत्नी के बीच वाद-विवाद होता रहता था। हालांकि, अपडेट चंदौली न्यूज़, इसका पुष्टि नही करता।


Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।

Chandauli news: लव मैरिज का खौफनाक अंत, परिजनों ने कहा पहले करवाएं पीएम।


घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार की रात, दोनों पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद पत्नी अर्पिता, अपने कमरे में चली गयी। बाद में जब आयुष कमरे में जाने के लिए दरवाजा खोलना चाहा, तो दरवाजा बंद मिला। काफी खटखटाने के बाद भी अर्पिता ने दरवाजा नही खोला। जिसके बाद परिवार वालों ने मिलकर दरवाजा तोड़ दिया। उन्होंने देखा कि अर्पिता, फंदे के सहारे लटकी हुई है। 


पुलिस ने कही ये बात

इस बाबत सैयदराजा पुलिस द्वारा बताया गया कि सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो शव को उतारा जा चुका था। मृतका के ससुराल वालों के अनुसार अर्पिता, अपने कमरे में फंदे के सहारे लटकी मिली थी। पुलिस द्वारा बताया गया कि मृतका के मायके वालों ने पोस्ट मार्टम करवाने की बात कही है। फिलहाल शव का पोस्ट मार्टम करवाया जाएगा। पीएम रिपोर्ट से ही मौत की गुत्थी सुलझ पाएगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top