Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।

Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने निर्जला हत्याकांड का खुलासा किया है। मामले में 2 की गिरफ्तारी हुई है।

Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।

निर्जला हत्याकांड का पर्दाफांस

चंदौली के नौगढ़ थानाक्षेत्र में हुए निर्जला हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। अवैध संबंध को छिपाने के लिए मासूम की हत्या की गई थी। मामले में पुलिस ने एक महिला और उसके प्रेमी को गिराफ्तार किया है। आपको बता दें कि उक्त हत्या का मामला, पुलिस के लिए एक चुनैती बनी हुई थी। समय लगा, पर पुलिस ने इस हत्याकांड का सफल अनावरण किया। फिलहाल पुलिस, दोनों के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: 25 हज़ार का इनामियां गिराफ्तार।

Chandauli news: बाढ़ का संकट, कैसे निपटेगी प्रशासन ?



Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।


जाने क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि बीते 16/17 जून की रात, गांव निवासी रीना देवी, अपनी दो लड़कियों को लेकर, पड़ोस के गांव विनायकपुर में नाँच देखने गयी हुई थी। रीना देवी के साथ गांव निवासी धीरज की लड़की व देवर की लड़की 12 साल की निर्जला, भी गयी हुई थी। देर रात नाँच देख कर सभी घर लौट आये, पर निर्जला नही लौटी। निर्जला का खोजबीन शुरू हुआ, पर वह नही मिली। अगले दिन, यानी 17 जून की सुबह, निर्जला का शव, जमुना चौकीदार के झोपड़ी के पास पाया गया। पुलिस, अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया और घटना की छानबीन में जुट गई। घटना का सफल अनावरण के लिए सर्विलांस, एस0ओ0जी0, क्राईम ब्रांच व थाना की टीमें गठित कर सघन प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच पुलिस को सफलता मिली और पुलिस ने घटना से संबंधित एक पुरुष और एक महिला को गिराफ्तार कर लिया।


Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।

Chandauli news: निर्जला को मिला इंसाफ, घिनौनी हरकत छिपाने के लिए किया था हत्या।


अवैध संबंध छिपाने के लिए हुई थी हत्या

मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिराफ्तार अभियुक्त तथा अभियुक्ता का नाम क्रमशः राजनाथ और रीना देवी है। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में पता चला कि रीना देवी, पत्नी चन्द्रिका व विनायकपुर गांव के निवासी राजनाथ का अवैध प्रेम प्रसंग था। जिसके बारे में निर्जला जान गयी थी। रीना और राजनाथ को इस बात का डर था कि, कहीं निर्जला, घर वालों से ना बता दें। इसलिए रीना और राजनाथ ने मिलकर, निर्जला की हत्या करने की साजिश रची। उन्होनें साजिश के तहत निर्जला की हत्या कर दी और हत्या करने के बाद घटना को दूसरा रूप देना चाहा।



इसके लिए उन्होंने, मृतका के कपड़े को अस्त व्यस्त कर दिए। घटना को अंजाम देने के बाद, राजनाथ ने फोन कर रीना को पूरी घटना से अवगत कराया। राजनाथ ने रीना को चुपचाप घर जाने के लिए कहा। इस पर रीना, अपनी बच्चियों को लेकर घर चली गयी और निर्जला के बारे में उसके घर व किसी को नहीं बताया। बहरहाल, पुलिस की इस खुलासे से मासूम निर्जला को इंसाफ मिल गयी। फिलहाल पुलिस, अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top