Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: अजय प्रजापति हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी हुई है। अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।

Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

अभियुक्त के चेहरे पर दिखी मुस्कान

अक्सर, गिरफ्तारी के बाद अभियुक्तों के चहरे से मुस्कान गायब हो जाता है। जेल जाने का सोच, मन घबराया हुआ रहता है। पर जनपद चंदौली में पुलिस द्वारा हत्या के मामले में गिरफ्तार होने के बाद भी, अभियुक्त के चहरे पर मुस्कान था। पुलिस द्वारा प्रेस नोट के साथ जारी किए गए फोटो में अभियुक्त, प्रसन्न मुद्रा में दिख रहा है। ऐसा लग रहा है कि अभियुक्त को कोई भी टेंशन नही है, या इसके पीछे कोई अन्य वजह है ? जिस कारण गिरफ्तार अभियुक्त टेंशन फ्री दिख रहा।


CHANDAULI NEWS IN HINDI

Chandauli news: दहशत का पर्याय बने थें बदमाश।

Chandauli news: कांग्रेस ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप।



Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

अजय प्रजापति हत्याकांड मामला

बीते दिनों जिले के करजरा गांव में हुए अजय प्रजापति हत्याकांड के मामले में पुलिस ने आज, एक और हत्यारोपी को गिरफ्तार किया है। घटना से संबंधित अन्य अभियुक्तों को पुलिस, पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। फावड़े से प्रहार कर, वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस द्वारा, अभियुक्त के विरुद्ध कार्यवाही करने की बात बताई गई है।


Chandauli news: हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस के साथ प्रसन्न मुद्रा में खिंचवाई फोटो।

क्या था पूरा मामला

आपको बता दें की बीते दिनों धीना थाना क्षेत्र अंतर्गत करजरा गांव में, जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष हुआ था। उक्त संघर्ष में दबंगों द्वारा अजय प्रजापति को फावड़े से प्रहार कर जख्मी कर दिया गया। गंभीर अवस्था मे घायल को बीएचयू ट्रामा सेन्टर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। घटना के बाद पुलिस ने सुसंगत धाराओं में नामजद मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की धड़ पकड़ में जुट गई। इसी बीच पुलिस ने घटना संबंधित दो आरोपियों क्रमशः नरेंद्र सिंह और अभिषेक सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।


एक अन्य हत्यारोपी गिरफ्तार

अजय प्रजापति हत्याकांड मामले का एक और हत्यारोपी आशीष सिंह, फरार चल रहा था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस द्वारा कौशिश की जा रही थी। इसी बीच धीना पुलिस, स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने वांछित अभियुक्त आशीष सिंह उर्फ विनायक को, सकलडीहा रोड स्थित ओवर ब्रिज के पश्चिम, महावीर मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। इस बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर, न्यायालय के आदेशानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top