Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।

Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: वाराणसी में हुए मेवा लाल राम की मौत के मामले में कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार की बात कही है।

Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।

छज्जा गिरने से हुई थी मौत

रामनगर, वाराणसी में बने नवनिर्मित घाट के चेंजिंग रूम के छज्जा गिरने के कारण, चंदौली निवासी मेवालाल राम की दर्दनाक मौत हो गयी थी। चंदौली के अलीनगर थानाक्षेत्र अंगर्गत परोरवा गांव निवासी मेवालाल, बारिश से बचने के लिए छज्जे के नीचें बैठें हुए थे, जब उक्त हादसा हुआ। उक्त घटना के बाबत कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है।


CHANDAULI NEWS IN HINDI

Chandauli news:यहाँ पकड़े गए 900 लोग, हुई चेकिंग।

Chandauli news: देर रात एसपी ने परखी सुरक्षा व्यवस्था।



Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।

भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ें मेवालाल

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार कांग्रेस जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने, मृतक मेवालाल के घर जाकर शोक संवेदना व्यक्त किया। दलित गरीब, मजदूर मेवालाल राम की मौत पर कांग्रेसियों ने आक्रोश व्यक्त किया है।


Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।

जिलाध्यक्ष, धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि यह घटना, इस बात की गवाही है, कि घाट एवं छज्जा बनाने में भारी भ्रष्टाचार हुआ है। निर्माण करने वाली कंपनी और ठेकेदार पर एफआईआर दर्ज हो। धर्मेन्द्र तिवारी ने सरकार से यह मांग किया की मृतक के परिवार को 50 लाख मुआवजा और साथ ही परिवार के रोजी रोटी के लिए एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिया जाए।


Chandauli news: छज्जा गिरने से हुई थी मौत, कांग्रेस ने बताया भ्रष्टाचार।


छीन गयी रोजी-रोटी

मृतक के पुत्र दशमी ने कहा कि पिता की कमाई से घर परिवार का खर्च चलता था। अब उन लोगों के सामने रोजी रोटी की समस्या उतपन्न हो गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी ने दूरभाष के माध्यम से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय से मृतक के पुत्र दशमी से बात कराई। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने हर सम्भव मदद का आश्वासन दिया।


प्रतिनिधि मण्डल में शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, डॉ नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, नवीन पाण्डेय, नरेन्द्र तिवारी सहित अन्य कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top