Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में पहले लकसबग्घा और अब भेड़िया देखें जाने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक विभाग द्वारा जानवरों की पुष्टि नही की गई है।

Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया

जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर और डकही गांव में लकड़बग्घा द्वारा ग्रामीणों पर हमला करने की खबर ने सनसनी फैला दी थी। वन विभाग, अभी जानवर की पुष्टि करने में लगी हैं की अब, जिले के अलीनगर थाना क्षेत्र में भेड़िया देखें जाने की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने भेड़िया देखा है। प्रशासन की माने तो, ग्रामीणों ने जानवर को पहचानने में कोई भूल की है। उक्त जानवर, सियार भी हो सकता है। बहरहाल, भेड़िया देखें जाने की खबर फैलते ही ग्रामीणों में दहशत बना हुआ है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: 67 गिरफ्तार तो 7 पर गैंगस्टर।

Chandauli news: (VIDEO) खूनी संघर्ष, वीडियो वायरल।



Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

अज्ञात जानवर ने किया था हमला

आपको बता दें की बीते 5 सितंबर को चकिया क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर और डकही गांव में, किसी अज्ञात जानवर ने आधा दर्जन से अधिक लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। वन विभाग की टीम ने घायलों से पूछताछ कर लकड़बग्घा होने की आशंका जताई थी। लकड़बग्घे को पकड़ने के लिए पिंजरा भी बैठाया गया। पर अभीतक ऐसा कोई भी जानवर नही दिखा है, और न ही जानवरों के कोई निशान मिले है।


Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

अब, इस क्षेत्र में दिखा भेड़िया

वन विभाग की टीम, अभी अज्ञात जानवर (लकड़बग्घे) को पकड़ने की कौशश कर ही रही थी कि, बीते 11 सितंबर को अलीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत लौंदा गांव में भेड़िया देखे जाने की बात सामने आई। इसकी सिलसिला तब शुरू हुआ जब, उसी दिन खेत पर गयी दो बच्चियों को किसी अज्ञात जानवर ने काट लिया। बताया जा रहा है कि 11 सितंबर की रात, एक व्यक्ति अपने घर के बाहर चारपाई पर सोया हुआ था। रात करीब डेढ़ बजे उसकी नींद खुली, तो उसने अपने सामने एक भेड़िया को पाया। उसने हिम्मत दिखाई, और लाठी लेकर शोर मचाते हुए उसने भेड़िए को सिवान की ओर दौड़ाया। अब, उक्त जानवर भेड़िया था कि कुछ और ? इसकी भी सही से पुष्टि नही हो पाई है।


Chandauli news: पहले लकड़बग्घा और अब भेड़िया ? खूंखार जानवर या वहम।

12 सितंबर को भी भेड़िया देखने का दावा

11 सितंबर की रात, भेड़िया देखें जाने की हल्ला होने के बाद, ग्रामीणों में दहशत का माहौल था। इसी बीच 12 सितंबर की रात, उसी गांव के एक दंपत्ति ने तीन भेड़ियों को देखने की बात बताई गई। उक्त दंपत्ति की माने तो, उन्होंने घर के आंगन में तीन भेड़ियों को देखा। हालांकि, भेड़िया देखें जाने की पुष्टि, अपडेट चंदौली न्यूज़ नही करता।


डीएफओ ने कही ये बात

उक्त घटनाओं के बाबत डीएफओ दिलीप श्रीवास्तव ने बताया कि घटना की जानकारी मिली थी। टीम को मौके पर भेजा गया। पर टीम को जानवरों की कोई भी निशान नही मिला। वहीं भेड़िया द्वारा किसी के भी घायल होने की पुष्टी नही हुई। उन्होंने बताया कि, रात को देखें गए जानवरों को पहचाना, इतना आसान नही है। हो सकता है कि उक्त जानवर सियार हो। बताया, घटना की छानबीन की जा रही है। जरूरत पड़ी तो जानवर की पहचान के लिए मौके पर कैमरा लगाने का काम किया जाएगा, साथ ही स्थानीय लोगों को आवश्यक जानकारी देने के साथ सतर्क रहने का निर्देश भी दिए जाएंगे। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top