Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में बीते दिनों महेंद्र प्रजापति का शव मिला था। यूपी के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने आज पीड़ित परिवार से मुलाकात किया।

Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

पीड़ित परिवार से मिलें कैबिनेट मंत्री

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र प्रजापति का शव, गांव समीप एक पोखरे में मिला था। मामले में परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। घटना के कई दिन बाद नामजद मुकदमा दर्ज हुआ, पर कार्यवाही में अभी भी लेट-लतीफ हो रही। इसी क्रम में आज उत्तर प्रदेश के श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। कैबिनेट मंत्री ने परिवार का हालचाल जाना तथा पुलिसिया कार्यवाही के बाबत चर्चा किया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: 4 लेन-6 लेन को लेकर जंग हुई तेज।

Chandauli news: डीपी एक्ट में एक को सजा।



Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

लापरवाही पर कार्यवाही

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने बताया कि भाजपा और योगी सरकार में गुनाह के लिए कोई जगह नही है। चाहें कोई भी गुनाहगार हो, उसके खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि वह, पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही है, इसलिए इस विषय को वे सीएम योगी के सामने रखेंगे। उन्होंने बताया कि घटना का विधिवत जांच कराई जाएगी। अगर किसी भी प्रकार का लापरवाही का एंगल मिला, तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।


Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

जाने क्या है पूरा मामला

आपको बता दें की सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र प्रजापति, देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद वह घर नही लौटा। महेंद्र के घर न लौटने पर परिजन व्याकुल हो उठे। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, पर महेंद्र का कुछ अतापता नही चला। इसी खोजबीन के दौरान अगले दिन, महेंद्र का साइकिल और चप्पल, गांव स्थित तालाब किनारे से बरामद हुआ। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।


Chandauli news: (VIDEO) पुलिस की कार्यवाही से संतुष्ट नही दिखें कैबिनेट मंत्री, कही बड़ी बात।

तालाब में मिला था शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब के आस पास छानबीन शुरू किया। जल्द ही पुलिस को युवक को ढूंढ निकाला, पर युवक मर चुका था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोग और परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर तनाव बढ़ती जा रही थी। सूचना पर पहुंचें सीओ सदर ने हालात को संभाला और उचित आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया।



सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल

युवक की मौत से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल भी हुआ। फुटेज में दिखा कि दो लोग, कुछ घसीटते हुए तालाब की ओर ले जा रहें है। उक्त सीसीटीवी फुटेज, उसी रात की बताई जा रही है। हालांकि, अपडेट चंदौली न्यूज़ उक्त सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नही करता। वहीं, मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार, गांव के कुछ लोग अक्सर महेंद्र को रात में पार्टी करने के लिए बुलाने आते थे। आशंका जताई कि शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा।


सीओ ने कही थी ये बात

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए सीओ सदर राजेश राय ने बताया था की युवक का शव मिला है। शव के ऊपर चोट के निशान नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मृतक के भाई के अनुसार मृतक ने गांव स्थित पोखरे के पास कुछ लोगों के साथ शराब पिया। उसके बाद वह घर नही लौटा। सीओ ने बताया, शव को पीएम के लिए भेजा गया है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चल पाएगा। बहरहाल, कैबिनेट मंत्री ने बताया कि घटना के 18 दिन बाद मुकदमा दर्ज किया गया जो कि सही नही है। आश्वासन दिए, की पुलिस जल्द घटना का खुलासा करेगी।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top