Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद चंदौली में लकड़बग्घे ने ग्रामीणों पर हमला किया है। वन विभाग की टीम जानवर को पकडने में जुटी है।

Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

जंगली-जानवर का आतंक

जनपद चंदौली के चकिया कोतवाली क्षेत्र में किसी जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। उक्त हमले में बच्चा, महिला समेत कुल 6 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है, जहां उनका उपचार किया जा रहा है। सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम, घायलों से पूछताछ कर जंगली जानवर को पकड़ने की प्लान तैयार कर रही है। वहीं मामले में लकड़बग्घा द्वारा हमला करने की बात बताई जा रही है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: मरने के लिए गंगा में कूदा, निकला ज़िंदा।

Chandauli news: DDU स्टेशन में मिला चांदी का ढेर।



Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।


गुरुवार की भोर में हुआ हमला

जानकारी के अनुसार चकिया कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दाऊदपुर और डकही गांव में अक्सर जंगली-जानवरों का आतंक रहता है। गुरुवार की भोर लगभग तीन/साढ़े तीन बजे किसी बड़े जंगली जानवर ने ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। उक्त जानवर, ग्रामीणों को नोचने-खरोचने लगा। अंधेरा होने की वजह से ग्रामीण, उक्त जानवर को ठीक से पहचान नही पाया। उक्त जानवर की हमले से एक बालक, महिला समेत कुल 6 लोग जख्मी हो गए।


Chandauli news: देखें वीडियो: यहां लकड़बग्घे ने किया हमला, 6 लोग घायल।

आनन-फानन में सभी घायलों को चकिया के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र में भर्ती करवाया गया जहां सभी का इलाज जारी है। घटना के संबंध में घायल एक महिला ने बताया कि उक्त जानवर, अचानक उनके सीने पर चढ़ गया और उन्हें नोचने लगा। जैसे-तैसे परिजनों की मदद से उन्हीने अपनी जान बचाई। बहरहाल, उक्त घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। 


वन विभाग की टीम ने ली जानकारी



जानवर द्वारा हमले की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों से जानवर के बाबत पूछताछ की गई। इस बाबत वन दरोगा ने बताया कि जानवर ने ग्रामीणों पर हमला किया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की बातों से लग रहा कि उक्त अज्ञात जानवर, एक लकड़बग्घा है। जिसे पकड़ने के लिए पिंजरा बैठाने सहित अन्य विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top