UPDATE CHANDAULI NEWS: 3 पेशेवर अपराधियों को जिले से निष्कासित किया गया है। 6 महीने के लिए रहेंगे जिले से बाहर।
ऑपरेशन जिला बदर
जनपद की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर लगातार खतरे की तरह मंडरा रहे 3 आदतन, पेशेवर तथा मनबढ़ अपराधियों को जिला बदर किया गया है। एसपी के निर्देश पर उक्त कार्यवाही की गई।
इस कार्यवाही से जनपद के मनबढ़ और अन्य अपराध की मंशा रखने वाले शातिरों का दुस्साहस भी डोल गया है। एसपी आदित्य लांग्हे ने इस कार्रवाई से स्पष्ट संदेश दिया है कि, "न गुंडई न गदर" अगर ऐसा कुछ किया तो चलेगा आपरेशन जिला बदर।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: अचानक चलती ऑटो में लगी आग।
Chandauli news: डीपी एक्ट के आरोपी को सजा।
अपराध पर नियंत्रण रखना उद्देश्य
ज्ञात हो कि एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में कानून एवं शान्ति व्यवस्था को स्थापित रखने व अपराध नियंत्रण के लिये चलाए जा रहे विशेष अभियान के अन्तर्गत, चंदौली पुलिस द्वारा सक्रिय अपराधियों एवं अराजकतत्वों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में विभिन्न अपराधिक क्रियाओ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी अकुंश लगाये जाने तथा जनपद में शान्ति व्यवस्था बनाये रखने के लिये कुल 3 आदतन अपराधियों के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही की गयी हैं। तथा इन अपराधियों को 6 माह के लिए जिले की भौगोलिक सीमाओं से निष्कासित किया गया हैं।
अगर इसके बाद भी कोई शहर की सीमा में भटकता या सक्रिय दिखा, तो उसके ऊपर सख्त एक्शन का पूरा प्लान पुलिस के पास तैयार रखा है। सभी जिला बदर अभियुक्तों पर पुलिस अपनी पैनी नजरें बनाए हुए है।
जिला बदर अपराधी
1. अवधेश यादव, निवासी ग्राम कवी पहाडपुर, थाना धानापुर, जनपद चंदौली। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 9 मुकदमे दर्ज है।
2. वसीम, निवासी ग्राम कटेसर, थाना मुगलसराय, जनपद चंदौली। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 2 मुकदमे दर्ज है।
3. दृग प्रताप सिंह उर्फ नारद, निवासी ग्राम सिसौडा कला, थाना धीना, जनपद चंदौली। अभियुक्त के विरुद्ध कुल 3 मुकदमे दर्ज है।