UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के अलीनगर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गयी।
पिकअप ने ऑटो को मारी टक्कर
चंदौली के अलीनगर थाना क्षेत्र में किसी अनियंत्रित पिकअप ने सवारियों से भरी एक ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में जहां एक सवारी की मौत हो गयी, वहीं अन्य एक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहां घायल का उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: 2 ट्रकों के बीच भीषण टक्कर।
Chandauli news: (VIDEO) लापता युवक का मिला शव।
सकलडीहा जाते समय हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र के उकनी गांव निवासी 29 वर्षीय हीरालाल प्रजापति और तेंदुई गांव निवासी 61 वर्षीय शारदा चौहान, मुग़लसराय से ऑटो पकड़ कर सकलडीहा जा रहें थें। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि अलीनगर थाना क्षेत्र के संघति गांव के समीप किसी अनियंत्रित पिकअप ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दिया। हादसे में ऑटो पर बैठे हीरालाल और शारदा, गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं गम्भीर रूप से घायल शारदा प्रसाद का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। मृतक के परिजनों को सूचित कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। युवक की मौत की खबर सुन, परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।