UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के एसपी आदित्य लांगहे ने 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
थानाध्यक्ष समेत 7 निलंबित
चंदौली के एसपी आदित्य लांगहे द्वारा कानून व्यवस्था के साथ खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही किया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी ने कार्य सरकार में लापरवाही बरतने पर थाना कन्दवा प्रभारी सहित 6 पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एसपी के इस निर्णय के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप की स्थिति है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: एक और स्कूल बस पलटी।
Chandauli news: एसपी का तबादला एक्सप्रेस।
कार्य मे लापरवाही बरतने का आरोप
चंदौली पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि कार्य सरकार में लापरवाही बरतने पर थाना कन्दवा के प्रभारी निरीक्षक सलिल स्वरूप आदर्श, उ0नि0 अमरनाथ साहनी, मुख्य आरक्षी सुनील वर्मा, मुख्य आरक्षी श्याम सुन्दर, मुख्य आरक्षी नागेन्द्र कुमार, आरक्षी किशन सरोज को तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया गया है।