Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: पुलिस ने क्षेत्र में हुए गोलीकांड का खुलासा किया है।

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।


जनपद चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हमीदपुर मे हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अज्ञात बदमाशों द्वारा स्टेशन मास्टर को गोली मारी गयी थी। वाराणसी में स्टेशन मास्टर का उपचार जारी है। पीड़ित की ओर से मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोली मारकर हत्या का प्रयास करने वाले शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: फंदे से लटकता मिला युवक का शव।

Chandauli news: दहेज हत्या में पुलिस का एक्शन।


जाने क्या है घटनाक्रम

आपको बता दें कि बीते बुधवार की देर रात गाजीपुर जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय विरेंद्र वर्मा, अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहें थे। वीरेंद्र, जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। घर लौटने के दौरान औद्योगिकनगर क्षेत्र के हमीदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद स्टेशन मास्टर जमीन पर गिरकर मूर्छित हो गए। गोली की आवाज़ सुन आस-पास के लोगों ने जांच पड़ताल की तो स्टेशन मास्टर सड़क पर पड़े मिले। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह़, सीओ आशुतोष और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल, घायल स्टेशन मास्टर का इलाज जारी है।


Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।

Chandauli news: रेलगाड़ी रोकने से मना किया तो मरवा दिया गोली, हुआ खुलासा।


पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

उक्त घटना क्रम के बाद पुलिस द्वारा पीड़ित का बयान लिया गया। पीड़ित स्टेशन मास्टर ने राजेश नामक एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। जो कि एक वेंडर है। अवैध वेंडरिंग का काम करने को लेकर स्टेशन मास्टर का राजेश से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्तों की धड़-पकड़ में जुट गई। इसी क्रम में मुग़लसराय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।


जाने क्या है वारदात की मुख्य वजह

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी रमेश केशरी द्वारा स्टेशन मास्टर वीरेंद्र वर्मा पर रेल गाड़ियों को एक निर्दिष्ट जगह पर रोकने का दवाब बनाया जा रहा था। ताकि उन सभी का चाय पानी की दुकानदारी चल सके। पर स्टेशन मास्टर ने साफ मना कर दिया। आरोप है कि  मना करने पर अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से स्टेशन मास्टर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। बहरहाल, पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top