Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना, 29 वाहन सीज़।

Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना, 29 वाहन सीज़।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली में यातायात पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 27 लाख से अधिक जुर्माना अधिरोपित किया है।

Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना, 29 वाहन सीज़।

यातायात पुलिस की विशेष अभियान

Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना, 29 वाहन सीज़।

Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना, 29 वाहन सीज़।


एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा बीते 4 दिनों में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान, यातायात नियमों का उल्ल्घन, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 1464 वाहनों का चालान करते हुए 27,17,600 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया है। साथ ही प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: पिकअप ने युवक को कुचला, मौत।

Chandauli news: 12वी की छात्रा के साथ गैंगरेप।


लोगों को किया जागरूक

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात पुलिस चंदौली द्वारा यातायात नियमों के पालन के लिये रोड पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। साथ ही सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top