UPDATE CHANDAILI NEWS: चंदौली में चलती ट्रेन में एक यात्री की अचानक मौत हो गयी।
चलती ट्रेन में यात्री की मौत
जनपद चंदौली के डीडीयू स्टेशन समीप चलती ट्रेन में अज्ञात कारणों से एक यात्री की मौत हो गयी। ये देख अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया। मौत के कारणों का पता नही चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहले यात्री का शिनाख्त किया और बाद में शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया। वहीं मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गयी है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
सूरत से जा रहा था बिहार
जानकारी के अनुसार बिहार राज्य के औरंगाबाद निवासी 64 वर्षीय सुरेंद्र राम, गुजरात के सूरत में स्थित एक फैक्ट्री में काम करते थे। छुट्टियों में वह ट्रेन पकड़ कर बिहार लौट रहें थे। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि ट्रेन अभी डीडीयू स्टेशन के करीब पहुंची ही थी कि, सुरेंद्र राम अचानक अचेत हो गए। बाकी यात्रियों ने सोचा कि व्यक्ति बेहोश हुआ है। पर जल्द यात्रियों को महसूस हुआ कि व्यक्ति की मौत हो चुकी है। मौत की खबर फैलते ही अन्य यात्रियों में हड़कंप की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। वहीं यात्री के मौत की खबर परिजनों को दे दी गयी है।