Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

0

CHANDAULI: चंदौली में स्टेशन मास्टर को गोली मारने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है।

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

स्टेशन मास्टर को मारी गोली

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।


जनपद चंदौली में बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को गोली मार दिया। घटना बुधवार देर रात की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। गोली लगने के बाद स्टेशन मास्टर मूर्छित हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल भिजवाया, जहां से घायल स्टेशन मास्टर को वाराणसी रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस, घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।


Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।

Chandauli news: स्टेशन मास्टर को मारी गोली, विवाद की बात आ रही सामने।



CHANDAULI NEWS: ALSO READ



घर लौट रहें थे स्टेशन मास्टर

जानकारी के अनुसार गाजीपुर जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय विरेंद्र वर्मा, जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि बुधवार की देर रात वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर लौटने के लिए निकले। बताया जा रहा है कि औद्योगिकनगर क्षेत्र के हमीदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार तीन बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद स्टेशन मास्टर जमीन पर गिरकर मूर्छित हो गए। गोली की आवाज़ सुन आस-पास के लोगों ने जांच पड़ताल की तो स्टेशन मास्टर सड़क पर पड़े मिले। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह़, सीओ आशुतोष और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं मामले में अवैध वेंडरिंग का काम करने को लेकर किसी से स्टेशन मास्टर की विवाद की बात सामने आ रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top