Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।

Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: कांग्रेसियों ने मृतक महेंद्र प्रजापति के परिजनों से मुलाकात किया।

Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।

पीड़ित परिवार से मिले कांग्रेसी

जनपद चंदौली ब्लॉक के केशवपुर गांव निवासी महेंद्र प्रजापति का शव बीते दिनों गांव के ही तालाब में मिला था। मामले में हत्या का आरोप लगाया गया है। घटना क्रम का संज्ञान लेते हुए उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय (पूर्व मंत्री) के निर्देश पर कांग्रेस का एक प्रतिनिधि मण्डल, प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पीड़ित परिवार से मिला।


भाजपा पर साधा निशाना

Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।

Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।

Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।


प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। आए दिन इस तरह की घटना को अंजाम दिया जा रहा है। मृतक महेंद्र प्रजापति के परिवार के भरण पोषण के लिए आर्थिक सहायता के रूप में 25 लाख का मुवावजा सरकार द्धारा तुरंत दिया जाना चाहिए। उन्होंने मांग किया कि रहने के लिए मृतक की पत्नी को आवास दिया जाय जिससे मृतक की पत्नी अपने 9 नाबालिग बच्चों का भरण पोषण कर सकें।


Chandauli news: हत्या का आरोप, कांग्रेसियों ने कहा अपराधी बेलगाम।



मृतक की पत्नी ने मांगा न्याय

प्रदेश महासचिव सरिता पटेल से मृतक की पत्नी ने कहा कि मेरे साथ न्याय होना चाहिए। जो लोग दोषी हो उनको सजा मिले। मेरे परिवार का प्रशासन समुचित सुरक्षा व्यवस्था करे। उसके बाद प्रतिनिधिमंडल, चंदौली कोतवाली के थानाध्यक्ष गगन राज सिंह से मिलकर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की बात कही।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news:बालक समेत 1 व्यक्ति की मौत।

Chandauli news: यातायात पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाई।


जाने क्या है पूरा मामला

जानकारी के अमुसार सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी 35 वर्षीय महेंद्र प्रजापति, बीते 18 अगस्त की देर रात अपने कुछ दोस्तों के साथ निकला था। जिसके बाद वह घर नही लौटा। महेंद्र के घर न लौटने पर परिजन व्याकुल हो उठे। परिजनों ने उसे काफी ढूंढा, पर महेंद्र का कुछ अतापता नही चला। इसी खोजबीन के दौरान सोमवार को महेंद्र का साइकिल और चप्पल, गांव स्थित तालाब किनारे से बरामद हुआ। अनहोनी की आशंका से भयभीत परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तालाब के आस पास छानबीन शुरू किया। जल्द ही पुलिस को युवक को ढूंढ निकाला, पर युवक मर चुका था। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई। मौके पर मौजूद लोग और परिजनों ने युवक की हत्या का आरोप लगाते हुए मौके पर जमकर बवाल काटा। ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया और हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। मौके पर तनाव बढ़ती जा रही थी। सूचना पर पहुंचें सीओ सदर ने हालात को संभाला और उचित आश्वासन देकर शव को कब्जे में लेकर उसे पीएम के लिए भिजवा दिया।


सीसीटीवी फुटेज हुआ था वायरल

युवक की मौत से संबंधित एक सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। फुटेज में दिख रहा था कि दो लोग कुछ घसीटते हुए तालाब की ओर ले जा रहें है। उक्त सीसीटीवी फुटेज, 18 अगस्त के देर रात की बताई जा रही थी। हालांकि, अपडेट चंदौली न्यूज़ उक्त सीसीटीवी फुटेज की पुष्टि नही करता। वहीं सूत्रों की माने तो मृतक के परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया हैं। परिजनों के अनुसार, गांव के कुछ लोग अक्सर महेंद्र को रात में पार्टी करने के लिए बुलाने आते थे। आशंका जताई कि शराब पिलाने के बाद उसकी हत्या कर शव को तालाब में फेंक दिया गया होगा। फिलहाल इस मामले में कोई भी नई बात सामने नही आई हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है।


कांग्रेस प्रतिनिधि मण्डल में प्रदेश उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव सरिता पटेल, प्रदेश महासचिव देवेंद्र प्रताप सिंह, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी, शहर अध्यक्ष रामजी गुप्ता, ओबीसी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राम गणेश प्रजापति, सतीश बिंद, तौफीक खान, अरुण द्विवेदी, नवीन पांडेय, श्रीकांत पाठक, सहित स्थानीय कांग्रेस जन शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top