Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के यातायात पुलिस द्वारा 4 दिनों में 15 लाख से अधिक जुर्माना लगाया गया है।

Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

15 लाख से अधिक जुर्माना अधिरोपित

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और सीओ यातायात रघुराज के देखरेख में यातायात पुलिस द्वारा ताबड़तोड़ कार्यवाई जारी है। 22 अगस्त से लेकर 25 अगस्त तक यातायात पुलिस और जनपदीय पुलिस टीम द्वारा जिले में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बिना साइलेंसर या मोडिफाइड साइलेंसर, बिना हेलमेट, बिना शीटबेल्ट, तीन सवारी व यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 979 वाहनों का चालान करते हुए 15,57,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये लोगों को जागरुक भी किया गया।


Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

सड़क दुर्घटना में कमी लाना उद्देश्य

Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।

Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ




सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने की उद्देश्य से एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में यातायात पुलिस द्वारा जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों के पालन के लिये रोड पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया। इस दौरान सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें।


Chandauli news: 15 लाख से अधिक जुर्माना, 979 वाहनों का चालान।


यातायात नियम उल्ल्घन का प्रकार (चालान की संख्या)

  1. बिना सीट बेल्ट- 10
  2. ड्राइविंग के समय मोबाईल का प्रयोग- 06
  3. बिना हेलमेट- 391
  4. मोटरसाइकिल पर तीन सवारी- 76
  5. नो पार्किंग- 246
  6. गलत नम्बर प्लेट- 14
  7. लाइसेंस ना होना- 30
  8. गलत दिशा - 40
  9. बेबजह हॉर्न बजाना- 01
  10. बिना फिटनेस- 29
  11. बिना बीमा- 37
  12. अन्य- 99



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top