Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।

Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: बीते दिनों चंदौली में हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस दो आरोपियों को मुठभेड़ में घायल किया है।

Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।

चंदौली गैंगरेप मामले में एनकाउंटर

Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।

बीते दिनों जनपद के नौगढ़ क्षेत्र में 12वी की छात्रा के साथ हुए गैंगरेप के मामले में पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे दो आरोपियों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी है। दोनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस एनकाउंटर की सूचना पर हड़कंप की स्थिति है।

Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।


जाने क्या है पूरा मामला


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: झाड़-फूंक की चक्कर मे गयी जान।

Chandauli news: 64 लोगों पर कार्यवाही।


जानकारी के अनुसार सोनभद्र निवासी कक्षा 12 की 17 वर्षीय किशोरी, बीते गुरुवार यानी 8 अगस्त को विद्यालय शिक्षण के लिए गई थी। विद्यालय से वापस लौटते वक्त लोहरा निवासी सुजीत कुमार, किशोरी को अपने अपाचे बाइक से  नौगढ जंगल के तरफ गहिलाबाबा ले गया। गहिलाबाबा पहुंचने से 100 मीटर पहले तीन लोग खड़े मिले। तीनों ने सुजीत और किशोरी को पकड़ लिया और उन्हें जगल के अन्दर गये। जहां तीनों ने मिल कर किशोरी के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया।

Chandauli news: (VIDEO) गैंगरेप मामला, पुलिस के साथ आरोपियों का मुठभेड़।



अपने आप को संभालते हुए किशोरी, रात को अपने घर पहुंची और अपने माता-पिता को सारी बातें बताई। जिसके बाद तीन युवकों का नाम क्रमशः अभिषेक, सुनील, सुभम का नाम सामने आया। तीनों नौगढ़ क्षेत्र के ही रहने वाले है। साथ ही में एक अज्ञात का भी घटना में संलिप्तता सामने आई है। पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। मामले में कार्यवाही करते हुए पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।


आरोपियों ने किया भागने का प्रयास

ताजा मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस द्वारा न्यायालय ले जाया जा रहा था। बीच रास्ते मे पुलिस की गाड़ी पंचर हो गया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाते हुए पुलिस का सर्विस रिवाल्वर छीन लिया और पुलिस पर ही फायर झोंक दी। जवाबी कार्यवाही करते हुए पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैरों में गोली लगी। फिलहाल, दोनों आरोपियों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है। एसपी ने बताया कि फिलहाल माहौल शांत है तथा उपचार के बाद आरोपियों को न्यायालय के सामने पेश किया जाएगा।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top