Chandauli news: 442 वाहनों का चालान, संभल जाओ या तो भरो जुर्माना।

Chandauli news: 442 वाहनों का चालान, संभल जाओ या तो भरो जुर्माना।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद के यातायात पुलिस द्वारा 442 वाहनों का चालान करते हुए 8 लाख से अधिक जुर्माना अधिरोपित किया गया है।

Chandauli news: 442 वाहनों का चालान, संभल जाओ या तो भरो जुर्माना।

यातायात पुलिस का विशेष अभियान

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 442 वाहनों का चालान करते हुए 8,56,600 रुपए का जुर्माना अधिरोपित किया गया। साथ ही 3 वाहनों को सीज़ करने की कार्यवाही की गई। इसी प्रकार, प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। 


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: लापता पुजारी का यहां मिला शव।

Chandauli news: नहर में मिला महिला का शव।


लोगों को किया जागरूक

Chandauli news: 442 वाहनों का चालान, संभल जाओ या तो भरो जुर्माना।

सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से, सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत यातायात पुलिस द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो पर लगातार भ्रमणशील रहकर यातायात नियमों के पालन के लिये रोड पर लोगो को जागरुक किया गया।

Chandauli news: 442 वाहनों का चालान, संभल जाओ या तो भरो जुर्माना।


साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top