Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: बिजली कर्मियों की पिटाई करने के मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

बिजली कर्मियों के साथ मारपीट

Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।


जनपद के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में बीते दिनों बिजली कर्मियों को पीटने के मामले में मुग़लसराय पुलिस ने एक्शन लिया है। कुल पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शनिवार को जेई मुकेश यादव द्वारा दी गयी तहरीर के बाद पुलिस हरकत में आई। फिलहाल पुलिस, आरोपियों की धड़ पकड़ में जुटी हुई है।


Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।



जाने क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार को बिजली कर्मियों की टीम द्वारा बिजली चोरी और बकाया बिल की वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसके लिए विभागीय टीम मुग़लसराय के भोगवार गांव में जांच पड़ताल कर रही थी। इसी बीच बिजली विभाग की टीम गांव स्थित धमेंद्र दुबे नामक उपभोक्ता के घर पहुंची। टीम द्वारा उपभोक्ता से बिजली का बकाया 15 हज़ार का बिल जमा करने के लिए कहा गया। साथ ही टीम द्वारा चेतावनी दी गयी कि, बिल जमा न होने पर कनेक्शन काट दिया जाएगा।


Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

Chandauli news: इस मामले में 5 पर मुकदमा, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी।

आरोप है कि बकाया बिल मांगने पर उपभोक्ता का परिवार आगबबूला हो उठा और स्थानीय कुछ लोगों के साथ मिलकर बिजली कर्मियों पर हमला बोल दिया। उक्त हमले में मौके पर मौजूद बिजलीकर्मी, अखिलेश मिश्रा, सरफराज और अनवर घायल हो गए। सभी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोगवार में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने घायल अखिलेश मिश्र को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: खेत मे घुसा 12 फ़ीट का मगरमच्छ।

Chandauli news: दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।


जेई ने दी तहरीर

उक्त घटना की जानकारी मिलते ही जेई मुकेश कुमार यादव मुग़लसराय कोतवाली पहुंचे और उपभोक्ता तथा मारपीट में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दिया। इस संबंध में मुगलसराय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर सिंह ने बताया कि विद्युतकर्मी से मारपीट मामले में 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। अभियुक्तों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top