Chandauli news: लापता पुजारी का यहां मिला शव, फैली सनसनी।

Chandauli news: लापता पुजारी का यहां मिला शव, फैली सनसनी।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र में एक लापता व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस जांच में जुट गई है।

Chandauli news: लापता पुजारी का यहां मिला शव, फैली सनसनी।

लापता व्यक्ति का मिला शव

चंदौली के सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत रजवाहा में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त करवाने के बाद उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति पुजारी है तथा बीते सोमवार से लापता था। फिलहाल पुलिस, घटना की छानबीन में जुटी हुई है।


CHANDAUI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: नहर में महिला का शव मिलने से सनसनी।

Chandauli news: तीन महिला शराब तस्कर गिरफ्तार ।


घर नही पहुंचा था शेखर

जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र अंतर्गत लेहरा गांव निवासी 33 वर्षीय शेखर यादव, चंदौली स्थित मिठाई की दुकान पर मीठा बनाने का काम करता था, साथ ही वह गांव में पूजा-पाठ करने तथा करवाने का काम भी करता था। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शेखर, बीते सोमवार को काम के लिए गया हुआ था, पर वह वापस घर नही लौटा। परेशान परिजनों ने रात भर काफी तलाश किया पर शेखर का कुछ अता-पता नही चला। इसी बीच आज सकलडीहा क्षेत्र के रजवाहे में शेखर का शव बहता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने शव देखा तो हड़कंप मच गया। लोगों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का शिनाख्त करवाने के बाद उसे पीएम के लिए भिजवा दिया। इस बाबत पुलिस द्वारा बताया गया कि पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल, घटना की जांच की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top