UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद चंदौली में दो पक्षों के बीच हुई खूनी संघर्ष का एक वीडियो वायरल हो रहा है।
दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
जनपद चंदौली के बबुरी क्षेत्र में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। मौके पर खूब लाठी और डंडे चले। बताया जा रहा है कि इस खूनी संघर्ष में एक दंपत्ति को बुरी रारह से पीट कर घायल किया गया है। फिलहाल घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। मामले में जमीनी विवाद की बात सामने आ रही है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: अज्ञात ट्रक ने 3 को उड़ाया।
Chandauli news: बाइक सवार की मौत,दर्दनाक हादसा।
दंपत्ति को पीट कर किया अधमरा
उक्त वायरल वीडियो के संबंध में बताया जा रहा है कि घटना बबुरी थानाक्षेत्र अंतर्गत चूरमूली गांव का है। जानकारी के अनुसार क्षेत्र के चूरमूली निवासी 61 वर्षीय रामविलास साहनी अपनी पत्नी के साथ खेत पर काम करने के लिए निकले हुए थे। आरोप है कि पहले से योजना बनाये हुए मनबढ़ दबंगों ने पति-पत्नी पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लाठी डंडों से लैस लोग, कैसे लाठियां भांज रहें है, साथ ही बुजुर्ग व्यक्ति भी जमीन पर मूर्छित पड़ा है। बहरहाल, घायल पति तथा पत्नी को इलाज के लिए जिला अस्पताल भर्ती करवाया गया है जहां उनका उपचार जारी है। घटना के बाबत बबुरी पुलिस द्वारा बताया कि घटना संज्ञान में है, घायलों का इलाज जारी है। तहरीर के अनुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।