Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के चर्चित गोलीकांड मामले में 2 और गिरफ्तारी हुई है।

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

हत्या के प्रयास मामले में 2 गिरफ्तार

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।


जनपद चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हमीदपुर मे घर लौट रहे स्टेशन मास्टर को बीते बुधवार की रात अज्ञात बदमाशों द्वारा गोली मार कर हत्या करने का प्रयास किया गया था। मामले में पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए गोलीकांड में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में 2 और नाम सामने आया। कार्यवाही करते हुए मुगलसराय पुलिस, सर्विलांस और स्वाट की संयुक्त टीम ने गोलीकांड में शामिल अन्य दो आरोपियों को सैयदराजा क्षेत्र के धरौली पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी है।

Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।



CHANDAULI NEWS: ALSO READ


जाने क्या है मामला

आपको बता दें कि बीते बुधवार की देर रात गाजीपुर जिले के मूल निवासी 58 वर्षीय विरेंद्र वर्मा, अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहें थे। वीरेंद्र, जीवनाथपुर में स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। घर लौटने के दौरान औद्योगिकनगर क्षेत्र के हमीदपुर के पास पहले से घात लगाए बैठे बाइक सवार बदमाशों ने स्टेशन मास्टर को गोली मार दिया। गोली लगने के बाद स्टेशन मास्टर जमीन पर गिरकर मूर्छित हो गए। गोली की आवाज़ सुन आस-पास के लोगों ने जांच पड़ताल की तो स्टेशन मास्टर सड़क पर पड़े मिले। लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी होते ही एएसपी विनय सिंह़, सीओ आशुतोष और इंस्पेक्टर विजय बहादुर सिंह मौके पर पहुंच गए और घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जहां से घायल को वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। फिलहाल, घायल स्टेशन मास्टर का इलाज जारी है।


Chandauli news: (VIDEO) 2 शूटर गिरफ्तार, ऐसे रची गयी थी गोलीकांड की साजिश।

मुख्य अभियुक्त हुआ गिरफ्तार



उक्त घटना क्रम के बाद पुलिस द्वारा पीड़ित का बयान लिया गया। पीड़ित स्टेशन मास्टर ने रमेश केशरी नामक एक व्यक्ति पर हमला करने का आरोप लगाया है। जो कि एक वेंडर है। अवैध वेंडरिंग का काम करने को लेकर स्टेशन मास्टर का रमेश से विवाद भी हुआ था। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्तों की धड़-पकड़ में जुट गई। इसी क्रम में मुग़लसराय पुलिस ने कार्यवाही करते हुए घटना के वांछित अभियुक्त रमेश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार नरायनपुर गांव निवासी रमेश केशरी द्वारा स्टेशन मास्टर वीरेंद्र वर्मा पर रेल गाड़ियों को एक निर्दिष्ट जगह पर रोकने का दवाब बनाया जा रहा था। ताकि उन सभी का चाय पानी की दुकानदारी चल सके। पर स्टेशन मास्टर ने साफ मना कर दिया। आरोप है कि मना करने पर अभियुक्तों ने जान से मारने की नियत से स्टेशन मास्टर को गोली मार दी और मौके से फरार हो गए। 


पूछताछ में दो नाम आया सामने

पुलिस के अनुसार आरोपी रमेश केशरी ने पूछताछ में बताया कि उसने अपने पूर्व परिचित कृष्ण कुमार, और मनीष सिंह के साथ मिलकर स्टेशन मास्टर को मारने का प्लान बनाया। बीते बुधवार की देर रात उन्होंने अपने प्लान को अंजाम दिया। अभियुक्त ने बताया की वह, जीवनाथपुर रेलवे स्टेशन पर वेंडर का काम करता है। जहां बिस्किट, नमकीन, चाय, पानी का स्टाल लगता है। ट्रेन की सवारी उतरने पर उसके स्टाल से अच्छी बिक्री हो इसके लिए वो यह चाहता की ट्रेन उसी प्लेटफार्म पर रुके, जिसपर उसका स्टाल है। इसके लिए उसके (वेंडर रमेश केशरी) द्वारा स्टेशन मास्टर विरेन्दर को धमकाया जाता था।


गोलीकांड में नया मोड़

आरोप है कि स्टेशन मास्टर द्वारा भी ट्रेन को रमेश के मन मुताबिक प्लेटफार्म पर रोकने के लिए पैसों का मांग किया जाता था। स्टेशन मास्टर ने पैसा बढ़ाने की बात की थी। जिस कारण रमेश काफी नाराज था। इसके बाद उसने स्टेशन मास्टर को क्षति पहुंचाने के लिए अपने पूर्व परिचित कृष्ण कुमार और मनीष सिंह से बात की और दोनों को पैसा देकर स्टेशन मास्टर को गोली मारने के लिए कहा। मामले में पुलिस द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top