Chandauli news: (VIDEO) लेखपाल पर संगीन आरोप, न्याय नही मिला तो मां-बेटा देंगे धरना।

Chandauli news: (VIDEO) लेखपाल पर संगीन आरोप, न्याय नही मिला तो मां-बेटा देंगे धरना।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: बिलारीडीह निवासी मां-बेटे ने जमीनी मामले को लेकर लेखापाल पर गंभीर आरोप लगाया है।

Chandauli news: (VIDEO) लेखपाल पर संगीन आरोप, न्याय नही मिला तो मां-बेटा देंगे धरना।

मां और बेटा देंगे धरना

Chandauli news: (VIDEO) लेखपाल पर संगीन आरोप, न्याय नही मिला तो मां-बेटा देंगे धरना।


चंदौली स्थित धरना स्थल पहुंचकर बिलारीडीह अंतर्गत गौरी गांव निवासी मां और बेटे ने विपक्षियों पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाया है। मामले में मुगलसराय तहसील के गौरी गांव निवासी कमला देवी व उनके पुत्र बाबूलाल यादव ने जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाया है। बाबूलाल यादव ने बताया कि उसके पिता की, कई वर्ष पहले ही मृत्यु हो चुकी है। तब वह छोटा था। बताया कि उसकी मां इन सभी मामलों में कुछ नही कर पाती, इसका फायदा उठाते हुए विपक्षियों द्वारा उसके जमीन कब्जा की गई। साथ ही विपक्षियों द्वारा और भी जमीन कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। बाबूलाल यादव ने आरोप लगाया कि संबंधित लेखपाल न्यायोचित कार्य नहीं कर रहा है। बाबूलाल यादव और उसकी मां कमला देवी धन्य स्थल पहुंचकर जिला प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। वही चेतावनी दिया कि, यदि उनकी सुनवाई नहीं होती है, तो सोमवार से वे धरना स्थल पर धरना देंगे।


Chandauli news: (VIDEO) लेखपाल पर संगीन आरोप, न्याय नही मिला तो मां-बेटा देंगे धरना।


कमला देवी, डीएम को दिए गए प्रार्थना पत्र में लिखा है कि: 


विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी कमला देवी, पत्नी स्वर्गीय रामसूरत यादव, निवासी ग्राम बिलारीडीह (गौरी), तहसील मुगलसराय, जनपद चंदौली निम्न निवेदन करती है: 




CHANDAULI NEWS: MORE NEWS

Chandauli news: 27 लाख से अधिक जुर्माना।

Chandauli news: पिकअप ने युवक को कुचला, हुई मौत।


  • यह कि प्रार्थिनी उपरोक्त पते की स्थाई निवासिनी है।


  • यह कि प्रार्थिनी का मकान- ग्राम बिलारीडीह, गौरी में है। जो काफी पुराना है। जिसमें प्रार्थिनी वह उनके लड़के अपने परिवार के साथ रह रहें है। जो प्रार्थिनी को उनके पूर्वजों द्वारा प्राप्त है।


  • यह कि प्रार्थिनी के मकान से सटा सहन है। जिसे विपक्षी प्यारेलाल यादव वह उनके दामाद राजा यादव, जो कटोरी का रहने वाला है, प्रार्थिनी के सहन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। जो दबंग व झगड़ालू तथा एक प्रकार के भूमाफिया व्यक्ति है। प्रार्थिनी एक विधवा महिला है। जिसका एक पुत्र पागल है और एक पुत्र सही है। जिसे जान से मारने की धमकी भी दे रहा है।


  • यह की प्रार्थिनी का मकान रिहायशी सहन, लगभग 100 साल से भी पुराना है। जिस पर विपक्षी, जबरन कब्जा करने की फिराक में है। जिस पर विपक्षी का ना तो मकान है और ना ही सहन है। प्रार्थिनी के जमीन में विपक्षी का दूर-दूर तक कोई संबंध नहीं है। परंतु विपक्षी जबरन प्रार्थिनी की जमीन पर कब्जा करने के फिराक में है। विपक्षी एक दबंग व एक भू- माफिया व्यक्ति है।


  • यह कि प्रार्थिनी एक असहाय व गरीब महिला है। जिसे विपक्षिगण, जबरन डरा कर प्रार्थना की जमीन को कब्जा करना चाहते हैं। विपक्षी आए दिन किसी न किसी अन्यत्र व्यक्ति को शराब पीलवा कर प्रार्थिनी को धमकी, जान से मारने की देता है और गंदी-गंदी गालियां भी दिलवाते हैं।


अतः श्रीमान जी से विनम्र निवेदन है कि प्रार्थिनी की जमीन- मकान व सहन, जिस पर प्रार्थिनी का कब्जा लगभग 100 सालों से है। जिस पर विपक्षीगण प्यारेलाल यादव निवासी बिलारीडीह, गौरी व उसके दामाद राजा यादव, निवासी कठौड़ी के हैं, जो जबरन प्रार्थिनी की जमीन व सहन पर कब्जा कर रहे हैं। जबकि विपक्षी का ना तो कोई जमीन है और ना ही मकान। यह लोग जबरन कब्जा करने के फिराक में है। जबकि इससे पहले भी विपक्षी गण प्रार्थिनी की जमीन पर कब्जा करने गए थे। तब भी प्रार्थिनी द्वारा थाना पर प्रार्थना पत्र दिया गया था। मौके पर पुलिस गई थी। उसे समय एस0आई0 गिरजा शंकर यादव द्वारा सुलह समझौता कराया गया। जिसे लेकर दोनों पक्षों को कब्जा न करने को कहा गया। जो दिनांक 13.7.2024 को हुआ था, तथा मौके के आधार पर विपक्षीगण द्वारा प्रार्थिनी को बार-बार परेशान किया जा रहा है। जिस पर उचित कार्रवाई करने की कृपा करें।




एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top