CHANDAULI: भाई के घर राखी का त्योहार मनाने निकली एक महिला हादसे का शिकार हो गयी।
भाई के घर जा रही थी महिला
चंदौली के सदर क्षेत्र में आज एक महिला हादसे का शिकार हो गयी। कल यानी सोमवार को रक्षा बंधन का त्योहार है। इसके लिए एक महिला स्कूटी सवार होकर अपने भाई के घर जाने के लिए निकली। सदर क्षेत्र के झांसी समीप किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का उपचार जारी है। महिला की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है।
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
जानकारी के अनुसार सैयदराजा थानाक्षेत्र अंतर्गत खरगोली गांव निवासी रामबली की बेटी दिया कि शादी, पौनी गांव निवासी ज्ञानेंद्र प्रताप से हुई थी। दिया वाराणसी में कार्य करती है। दोनों का एक बेटा भी है। सोमवार को राखी का त्योहार है, इसलिए दिया, स्कूटी सवार होकर अपने मायके जाने के लिए निकली। सदर क्षेत्र अंतर्गत झांसी गांव के समीप किसी अज्ञात वाहन ने दिया कि स्कूटी में टक्कर मार दिया। हादसे में दिया को गंभीर चोटें आई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल भर्ती करवाया। मौजूद डॉक्टरों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। पर दिया कि हालत बिगड़ता देख डॉक्टरों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया जहां घायल का उपचार जारी है।