Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

0

CHANDAULI: थाना बलुआ व स्वाट और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने 6 सक्रिय शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

6 शातिर डकैत गिरफ्तार

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

चंदौली के थाना बलुआ, स्वाट तथा सर्विलांस की संयुक्त टीम ने बलुआ थाने पर दर्ज एक मामले में कार्यवाही करते हुए बलुआ तिराहा, सराय गांव के पास से कुल 6 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों के पास से पुलिस ने लूटी गयी पिकअप, एक स्विफ्ट डिजायर, एक स्कार्पियो सहित 6 एंड्रायड मोबाइल, 1 कीपैड मोबाइल, 2 एसबीआई एटीएम कार्ड व 1 ग्रीन कार्ड बरामद किया। फिलहाल पुलिस, साक्ष्य संकलन के आधार पर धाराओं में वृद्धि कर अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही करने में जुटी है।

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।



CHANDAULI NEWS: ALSO READ




दो तस्कर हुए थे गिरफ्तार

पुलिस द्वारा दी गयी जानकारी के मुताबिक बीते 14 अगस्त को बलुआ पुलिस ने टेढ़ी पुलिया, ग्राम सराय के पास से 9 राशि गोवंश बरामद करने के साथ दो अभियुक्तों क्रमशः अखिलेश यादव और दिवाकर कनौजिया को गिरफ्तार किया था। मौके पर बरामद टाटा ऐश गोल्ड और बोलेरो पिकअप को भी पुलिस ने जप्त किया। जिसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों क्रमशः अखिलेश यादव और दिवाकर कनौजिया के विरुद्ध संबंधित धाराओं में कार्यवाही की।


Chandauli news: पीआरडी पर हमला कर हुई थी लूट, 6 शातिर गिरफ्तार।

गोवंशों को ले जाने में परेशानी

जानकारी के मुताबिक बलुआ थाने में दाखिल 09 राशि गोवंश की चारापानी की समुचित व्यवस्था नही हो पा रहा था। पशुओं को, क्षेत्र के पपौरा स्थित गौ आश्रय स्थल भेजने के लिए पुलिस ने गौ आश्रय संचालक से बात की। पर गौ आश्रय संचालक, पशुओं को आश्रय स्थल ले जाने के लिए कोई वाहन का व्यवस्था नही कर पाया। जिसके बाद गौ आश्रय संचालक ने थाना के हे0मु0 से बात कर वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। गौ आश्रय संचालक के अनुरोध पर हे0मु0 द्वारा वाहन की तलाश की गयी। पर कोई समुचित वाहन नही मिला। अंततः अभियुक्तों के पास से बरामद बोलेरो पिकप से ही तीन राशि गोवंशों को गोशाला मे दाखिल करने के लिए भेजा गया। उक्त वाहन में सवार होकर गौ आश्रय स्थल से आये तीन लोग समेत थाना बलुआ के पीआरडी प्यारे लाल भी गौ आश्रय स्थल के लिए निकलें।


पीआरडी प्यारे लाल पर हमला

बताया गया है कि मथेला पुल के सामने दो पहिया और चार पहिया वाहन में सवार करीब 9-10 लोगों ने बीच रास्ते मे ही गोवंशों को ले जा रहे बोलेरो पिकअप को रोक लिया। अज्ञात लोगों ने पीआरडी प्यारे लाल को बुरी तरह से पीटा। और गोवंशों को लेकर मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने 15 अगस्त को फिर से विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और अभियुक्तों की तलाश शुरू की।


संयुक्त टीम की प्रयास लाया रंग

उक्त मामले में बलुआ पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने रविवार यानी आज मुखबीर की सूचना पर बलुआ तिराहा, ग्राम सराय से 6 अभियुक्तों क्रमशः अजीत कुमार, अभिषेक यादव, हर्ष यादव, शिवकुमार गुप्ता, कवि शंकर उर्फ बाबू और विशाल उर्फ अलगू को लूटी गई पिकअप वाहन, उक्त घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर, तस्करी में पासर के रूप में प्रयुक्त की जा रही  एक स्कार्पियो के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पूछताछ में तीन अन्य अभियुक्तों क्रमशः राम जगी यादव उर्फ जग्गू,  आयुष यादव उर्फ रवी और अनिल यादव सहित अन्यों का भी नाम प्रकाश में आया। पुछताछ के बाद वर्तमान धाराओं में बढोत्तरी कर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top