Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: बलुआ पुलिस ने दहेज हत्या मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए 3 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

दहेज हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।


जनपद चंदौली के बलुआ पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना संबंधित 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विवाहिता का शव, उसी के घर मे फंदे से लटकता हुआ मिला था। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बलुआ थाने पर तहरीर दिया था। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मृतका के पति तथा सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: स्टेशन मास्टर गोलीकांड मामला।

Chandauli news: फंदे से लटकता मिला युवक का शव।


जाने क्या है पूरा मामला

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।

Chandauli news: पुलिस ने लिया एक्शन, दहेज हत्या मे 3 गिरफ्तार।


जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के सरौली गांव निवासी स्व0 सुग्रीव यादव की बेटी गौरी की शादी, क्षेत्र के नैढ़ी गांव निवासी सुदामा यादव के पुत्र घूरे यादव के साथ बीते मई 2022 में हई थी। घूरे यादव, खेती का काम करता है। वहीं मृतका का ससुर, कोई प्राइवेट नौकरी करते है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गुरुवार की रात मृतका के पति, ससुर व सास बरामदे में सो रहे थे। गौरी अपने कमरे में थी। ससुराल वालों के अनुसार शुक्रवार की सुबह गौरी का शव, कमरे में हुंडी में कपड़े की रस्सी के सहारे लटकता मिला। घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी। सूचना पर पहुंचे सीओ रघुराज व बलुआ एसओ अशोक मिश्रा ने शव को फंदे से उतरवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप

मृतका के भाई मुलायम यादव ने बलुआ पुलिस को सूचना दिया कि उनकी बहन गौरी के ससुराल वाले क्रमशः पति- घूरेलाल, ससुर- सुदामा यादव, सास- रमावती देवी और ननद- ममता देवी द्वारा दहेज की मांग किया जाता था। दहेज न मिलने पर गौरी यानी मृतका को प्रताड़ित किया जाता था। मृतका के भाई ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए बलुआ थाने में तहरीर दिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश में जुट गई।


आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मृतका के पति तथा सास और ससुर को नैढ़ी गांव स्थित उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top