Chandauli news: (VIDEO) नही सुनते विधायक और अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

Chandauli news: (VIDEO) नही सुनते विधायक और अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के भोगवार गांव के ग्रामीणों ने समस्याओं के बाबत स्थानीय विधायक और अधिकारियों पर अपनी नाराजगी जाहिर किया है।

Chandauli news: (VIDEO) नही सुनते विधायक और अधिकारी, ग्रामीणों ने जताई नाराजगी।

हल्की बारिश में ढह गया सड़क

पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर मुगलसराय के भोगवार गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय और हरिजन बस्ती की ओर जाने वाली आधी सड़क, हल्की बारिश में ही ढह गई है। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन समेत अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार उन्होंने इस बारे में शिकायत के साथ रास्ता ठीक करने का आग्रह भी किया, पर उनका सुनने वाला कोई भी नही। इन सभी बातों से नाराज ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।




CHANDAULI NEWS: ALSO READ



विधायक-अधिकारी नही सुनते बात

आपको बता दें कि यही रास्ता सरकारी अस्पताल और आंगनबाड़ी केंद्र भी जाता है। स्कूल बसों को अंदर आने में दिक्कत होती है। एम्बुलेंस और अन्य वाहनों के गुजरने के बाबत हादसों की आशंका बनी रहती है। इसको लेकर ग्रामीणों में खासा आक्रोश है। ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि विधायक और जिला पंचायत सदस्य से गुहार लगाने के बावजूद भी कोई कार्यवाई नही हुई। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द मार्ग की मरम्मत कराने की मांग किया है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top