Chandauli news: मिशन शक्ति, बालिकाओं को समझाया क्या होती है गुड टच और बैड टच।

Chandauli news: मिशन शक्ति, बालिकाओं को समझाया क्या होती है गुड टच और बैड टच।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: आज के इस दौर में महिलाओं तथा बालिकाओं को गुड टच और बैड टच के बारे में जानकारी रखनी चाहिए। जिससे वह सामने वाले कि नियत का पता लगा सके।

Chandauli news: मिशन शक्ति, बालिकाओं को समझाया क्या होती है गुड टच और बैड टच।

चंदौली पुलिस की मिशन शक्ति अभियान

उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बालिकाओं तथा महिलाओं की सुरक्षा व महिला जागरूकता एवं सशक्तिकरण के मद्देनज़र जिले में लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन में गठित एण्टी रोमियो स्क्वाड टीम द्वारा हर रोज़ मंदिर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गश्त कर महिलाओं तथा बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा। साथ ही चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: दबंगों का दबंगई, शराब की बोतल से फोड़ा युवक का सिर 2024।

Chandauli news: इन आपराधिक मामलों में पुलिस बनाएगी पैनी नज़र।


शोहदों व मनचलों की चेकिंग

आज एन्टीरोमियों पुलिस टीम द्वारा विद्यालयों के आस पास टहल रहे शोहदों व मनचलों की चेकिंग की गई। विद्यालय में आने वाली छात्राओं को भी मिशन शक्ति अभियान तहत जागरूक किया गया।


गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी

मिशन-शक्ति-अभियान के तहत जनपद चंदौली के समस्त थानों द्वारा पुलिस की पाठशाला लगाकर महिलाओं, छात्राओं को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं तथा छात्राओं को यूपी पुलिस द्वारा चलाई जा रही सुरक्षा संबंधित सेवाएं जैसे- वुमेन पावर लाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, स्वास्थ्य सेवा 102, एम्बुलेंस सेवा 108 एवं अपने अपने सीयूजी नम्बरों के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया गया। एण्टीरोमियो टीम द्वारा बालिकाओं को बताया गया कि कभी भी आवश्यकता पड़ने पर सम्बन्धित थाना, एण्टी रोमियों टीम व उ0प्र0 पुलिस द्वारा संचालित महिलाओं, बालिकाओं, छात्राओं हेतु चलाये जा रहे नम्बरों पर बेझिझक कॉल करना चाहिए। महिलाओं एवं बालिकाओं से वार्ता कर उनके अन्दर आत्मविश्वास को बढाया गया एवं महिला अधिकारों के सम्बन्ध में अवगत कराया गया। 


शोहदों को चेतावनी

साथ ही सभी बालिकाओं, महिलाओं को बताया गया कि सभी थानो में महिलाओ की सुरक्षा और सहायता हेतु महिला हेल्पडेस्क बनाया गया है, जहां पर महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं की शिकायत सुनी जाती है तथा समय से उनका निस्तारण कराया जायेगा। सभी को हेल्पलाइन नम्बरों का निर्भीक होकर उपयोग करने हेतु तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने व निर्भीक होकर अपने अपने क्षेत्र में कार्य करने/शिक्षा ग्रहण करने के लिये प्रेरित किया गया। साथ ही एंटी रोमियो स्क्वाड द्वारा आसपास बेवजह घूम रहे युवकों, शोहदों से पूछताछ कर चेतावनी दी गयी तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की गयी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top