Chandauli news: जिलाध्यक्ष के रूप में फिर से मिला पदभार, प्रतिभाओं को मिलेगा निखार।

Chandauli news: जिलाध्यक्ष के रूप में फिर से मिला पदभार, प्रतिभाओं को मिलेगा निखार।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के जाने माने समाजसेवी सतीश जिंदल को एकबार फिर से जिलाध्यक्ष के रूप में चुना गया है।

Chandauli news: जिलाध्यक्ष के रूप में फिर से मिला पदभार, प्रतिभाओं को मिलेगा निखार।

सतीश जिंदल बने पुनः जिलाध्यक्ष



पीडीडीयू नगर स्थित शुभकामना एकेडमी के परिसर में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था, संस्कार भारती की वार्षिक योजना बैठक संपन्न हुई। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती के ध्येय गीत के साथ प्रारंभ हुई। मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाहा रहे। संस्था द्वारा जनपद में लगातार कला एवं साहित्य से जुड़े कार्यक्रम किये जा रहे हैं। युवा कलाकारों को प्रोत्साहित कर विभिन्न विधाओं में पारंगत किया जा रहा है। युवा कलाकारों के साथ मातृशक्ति को भी संस्था में लगातार जोड़ने का कार्य किया जा रहा है। अध्यक्ष, सतीश जिंदल द्वारा पुरानी कार्यकारिणी को भंग करके नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉ0 सुनील सिंह कुशवाहा ने सर्वसम्मति से सतीश जिंदल को दूसरी बार चंदौली का जिला अध्यक्ष घोषित किया। जिसका सभी सदस्यों ने ॐ के उच्चारण के साथ समर्थन किया 


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: सड़क हादसे में एक कि दर्दनाक मौत।

Chandauli news: गांजा तस्करी के बड़े रैकेट का खुलासा।


नई कार्यकारिणी का गठन

प्रांतीय पर्यवेक्षक के दिशा निर्देश में सतीश जिंदल द्वारा नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें मार्गदर्शन मण्डल में  ओपी जिंदल, आनंद तोदी, विजय गुप्ता और वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुधीर भास्कर पांडे, डॉ0 मनोज सिंह, महामंत्री डॉक्टर सुरेश अकेला, कोषाध्यक्ष संजय राय प्रमुख रहे। चकिया के संयोजक पुनः के सी श्रीवास्तव और चंदौली के संयोजक घनश्याम जोशी को बनाया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संस्कार भारती के प्रांतीय पर्यवेक्षक डॉक्टर सुनील सिंह कुशवाहा ने कहा कि संस्कार भारती कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था है। समाज में विभिन्न कलाओं से जुड़े कलाकारों को प्रशिक्षण और प्रोत्साहन देकर उनकी कला प्रतिभा में निखार लाने का कार्य करती है। जनमानस में अपनी संस्कृति के प्रति अपनत्व जागृत हो, इसके लिए संस्कार भारती द्वारा नाट्य प्रतियोगिता, कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक, रंगोली, मेहंदी, चित्रकला, काव्य यात्रा, कवि सम्मेलन अनेक विधाओं के कार्यक्रम किए जाते हैं। संगठन और समाज को उपयोगी बनाने के लिए विभिन्न विधाओं से पारंगत कलाकारों को प्रमुख स्थान देकर संस्कृति को आत्मसात करने की जरूरत है। अंत में प्रत्येक तहसील में मासिक बैठक का भी आयोजन होना चाहिए इसपर भी विशेष ध्यान दिया। विभिन्न वक्ताओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।


इस अवसर पर ओपी जिंदल, संजय राय, डॉक्टर मनोज सिंह, हेमंत सिंह, सुधीर पांडे, सुधीर भास्कर पांडे, अनिता कुशवाहा, राकेश व्यास, दिलीप कुमार मौर्य, ज्ञान प्रकाश सिंह, नरेंद्र पाल सिंह, नरेंद्र अरोड़ा, प्रीति श्रीवास्तव, नर्मदा मिश्रा आदि लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर सुरेश अकेला और अध्यक्षता सतीश जिंदल ने की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top