Chandauli news: 8 पर लगा गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीटर है गिरोह का गैंग लीडर।

Chandauli news: 8 पर लगा गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीटर है गिरोह का गैंग लीडर।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली पुलिस ने आज 8 शातिर अपराधियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है।

Chandauli news: 8 पर लगा गैंगस्टर एक्ट, हिस्ट्रीशीटर है गिरोह का गैंग लीडर।

गिरोह के लीडर सहित 8 पर गैंगस्टर एक्ट

एसपी आदित्य लांग्हे द्वारा जनपद में घटित हो रहे ऐसे अपराध जिनमें अपराधियों द्वारा नाजायज गैंग बनाकर अपराध किया जा रहा है, उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने के लिए जिले के सभी अधिकारी और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। निर्देशों के अनुपालन के क्रम में चलाये जा रहे अभियान में सकलडीहा पुलिस ने भय का माहौल व्याप्त करने हेतु मारपीट करने वाले गिरोह के लीडर व उसके 07 साथियों के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही किया है। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी अभियुक्तों पर वर्चस्व प्राप्त करने के लिए आम जन में भय का माहौल व्याप्त करने हेतु मार पीट करने व जान से मारने की नीयत से आपराधिक बल प्रयोग करने व हत्या जैसा जघन्य अपराध करने जैसा संगीन आरोप है। जिनके विरुद्ध 106/2024 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधि0 1986 पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गयी।


गैंग का विवरण

गैंग लीडर: सुनील, पुत्र लालचन्द्र राम, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी ग्राम डेढ़गांवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: एसपी ने परखी सावन की तैयारियां।


गैंग लीडर का पूर्व अपराधिक इतिहास


1- मु0अ0सं 23/2024 धारा 147/ 148/ 323/ 504/ 506/427/307/34/302 भादवि थाना सकलडीहा जनपद चन्दौली।

2- मु0अ0सं0 250/2018 धारा 307 भादवि थाना सकलडीहा, चन्दौली।

3- मु0अ0सं0 25/2019 धारा 3(1) उ0प्र0 गैगेस्टर अधि0 थाना सकलडीहा, चन्दौली।

4- मु0अ0सं0 249/2018 धारा 364A/392/511/411 भादवि सकलडीहा, चंदौली।

5- मु0अ0सं0 253/2018 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सकलडीहा, चन्दौली।


गैंग सदस्यों का विवरण

1. सुमित कुमार, पुत्र उदल राम, उम्र करीब 30 वर्ष।

2. रामअवतार राम, पुत्र पोल्हावन, उम्र करीब 42 वर्ष।

3. वकील, पुत्र रामभजन उर्फ डबल राम, उम्र करीब 35 वर्ष। 

4.जयकृष्ण उर्फ पुन्दा, पुत्र स्व0 रामरुप, उम्र करीब 38 वर्ष।

5. सर्वेश कुमार, पुत्र स्व0 सोमारु, उम्र करीब 36 वर्ष।

6. शमशेर उर्फ गोविन्द कुमार, पुत्र स्व0 रमेश कुमार, उम्र करीब 30 वर्ष।

7. अवनीश उर्फ करिया, पुत्र रामअवध, उम्र करीब 19 वर्ष, सभी

  ग्राम डेढ़गांवा, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली के निवासी है।


गैंग के सदस्यो का पूर्व अपराधिक इतिहास

मु0अ0सं 23/2024 धारा 147/ 148/ 323/ 504/ 506/ 427/307/34/302 भादवि थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top