Chandauli news: गोलीकांड, इस लिए श्यामसुंदर को मारी गयी थी गोली-2 गिरफ्तार।

Chandauli news: गोलीकांड, इस लिए श्यामसुंदर को मारी गयी थी गोली-2 गिरफ्तार।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: चंदौली के सदर क्षेत्र में एक युवक को गोली मारने के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए 48 घंटे के अंदर ही अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।

Chandauli news: गोलीकांड, इस लिए श्यामसुंदर को मारी गयी थी गोली-2 गिरफ्तार।

जाने क्या था पूरा मामला

दरसअल, बीते 23 जुलाई की जनपद चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार तीन बदमाशों ने खेत से काम खत्म कर साइकिल से घर लौट रहे 20 वर्षीय श्यामसुंदर को नजदीक से गोली मार दिया था। गोली श्यामसुंदर के पीठ पर लगी थी। बदमाश आगे कुछ कर पाते, तबतक आस-पास खेती कर रहे लोग शोर मचाने लगें। जिस कारण मौके से बाइक सवार बदमाशों को भागना पड़ा। घायल श्यामसुंदर को वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका उपचार जारी है। घटना के बाद एएसपी विनय कुमार का बयान सामने आया। उन्होंने बताया कि पीड़ित युवक के गांव के ही रहने वाले मोटर साइकिल सवार युवकों ने घटना को अंजाम दिया है जिन्हें जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


48 घंटे के अंदर हुई गिरफ्तारी


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: स्कूल बस एक्सीडेंट मामला, मुकदमा।

Chandauli news:  वायरल वीडियो, तमाशा देखती रही पुलिस।


अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर टीम गठित किया गया और गिरफ्तारी हेतु प्रयास किया जाने लगा। इसी बीच सदर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस की संयुक्त टीम ने उक्त घटना से संबंधित 2 आरोपियों क्रमशः कन्हैया पासवान उर्फ कृष्णा पासवान और जितेंद्र पासवान को नौबतपुर पिकेट से 100 मी0 उत्तर पूर्व की तरफ रोड़ से गिरफ्तार कर लिया।


पूछताछ में उगला राज़

पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि  फरवरी महीने में श्यामसुन्दर के साथ उनका विवाद हुआ था। जिसमे श्यामसुंदर की पक्ष द्वारा उनकी पिटाई की गई थी। उन्होंने इस बात की जानकारी पुलिस को नही दी, बल्कि श्यामसुंदर से बदला लेने के लिए वे सभी यानी कन्हैया पासवान, जितेन्द्र पासवान, विशाल व आकाश ने मिलकर श्यामसुन्दर पाल को जान से मारने का प्लान तैयार किया।


ऐसे दिया वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार अभियुक्त कन्हैया पासवान ने बताया कि  प्लान के मुताबिक 23 जुलाई को वह, जितेन्द्र पासवान व विशाल द्वारा 1 अपाचे बाइक से घटना स्थल पर पहुंचे। श्यामसुंदर साइकिल सवार होकर घर की ओर जा रहा था। उन्होंने पीछे से श्यामसुंदर को गोली मारी। श्याम सुन्दर साइकिल से नीचे गिर गया। आस पास धान की रोपनी कर रहे लोग तेजी से चिल्लाने लगे और उनके तरफ आने लगे। बताया, इसके बाद वे मोटर साइकिल से बबुरी की तरफ जाने वाले रोड की तरफ भागे वहां से नवही पुलिया व भगवानपुर पुलिया होते हुये नौबतपुर चले गयें। पुलिस द्वारा बताया गया कि अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा भी बरामद किया गया है तथा संबंधित धाराओं में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top