Chandauli news: 6 लाख से अधिक जुर्माना, यातायात पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप।

Chandauli news: 6 लाख से अधिक जुर्माना, यातायात पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद चंदौली की यातायात पुलिस द्वारा एक बार फिर से बड़ी कार्यवाही की गई है। यातायात पुलिस ने 333 वाहनों का चालान करते हुए 6,07,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया है।

Chandauli news: 6 लाख से अधिक जुर्माना, यातायात पुलिस की कार्यवाही से हड़कंप।

यातायात पुलिस की बड़ी कार्यवाही

एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक यातायात सुरेन्द्र यादव मय यातायात टीम द्वारा जनपद में वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्ल्घन करने वाले तथा मानक के अनुरूप नम्बर प्लेट न लगाये जाने पर कुल 333 वाहनों का  चालान करते हुए 6,07,000 रुपये का जुर्माना अधिरोपित किया गया। इसी प्रकार प्रमुख चौराहों पर यातायात अपराधों के विरूद्ध विशेष सघन चेकिंग अभियान चलाकर यातायात नियमों के पालन के लिये जागरुक किया गया। 


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना उद्देश्य


CHANDAULI NEWS IN HINDI

Chandauli news: (VIDEO) स्कूल बस एक्सीडेंट मामला।

Chandauli news: 7 लाख से अधिक जुर्माना, हड़कंप।


सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी यातायात रघुराज के निकट पर्यवेक्षण तथा यातायात प्रभारी सुरेन्द्र यादव व सभी यातायात अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में जनपद के प्रमुख चौराहों, तिराहों व सार्वजनिक मार्गो, पर लगातार भ्रमणशील रहकर, यातायात नियमों के पालन के लिये सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम के तहत रोड पर लोगो को जागरुक किया गया। साथ ही साथ आमजन व वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए यातायात नियमों के पालन करने हेतु जैसे- नशे की हालत में वाहन न चलाने, निर्धारित मानक से अधिक सवारी न बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने, अवयस्क को वाहन न चलाने देने, सीट बेल्ट का प्रयोग करने, दो पहिया वाहनों पर हेलमेट का प्रयोग करने, वाहनों को ओवर लोड न चलाने आदि के संबन्ध में जागरूक किया गया व सभी को अवगत कराया गया कि "सीटबेल्ट" का प्रयोग व दो पहिया वाहन चलाते समय "हेलमेट" का प्रयोग अवश्य करें । 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top