UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद के बबुरी क्षेत्र में 4 साल की बच्ची के साथ हैवानियत का मामला प्रकाश में आया है।
बच्ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास
जनपद चंदौली में शुक्रवार को मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला प्रकाश में आया है। एक 4 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाने पर नामजद तहरीर दिया। फिलहाल पुलिस, मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है। आपको बता दें कि बच्ची की मेडिकल के बाद पूरा मामला स्पष्ट हो पायेगा।
गांव के ही युवक ने दिया घिनौने काम को अंजाम
CHANDAULI NEWS: ALSO READ
Chandauli news: (VIDEO) तिलमिलाए सपा विधायक।
Chandauli news: कृषि मंत्री से मिलें डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय।
Chandauli news: खुले बोर में गिरकर मासूम की मौत।
पुलिस को दी गयी तहरीर में पीड़ित परिवार द्वारा बताया गया है कि क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति की 4 साल की बेटी, अपने घर के दरवाजे के सामने खेल रही थी। आरोप है कि इस दौरान उसी गांव के रहने वाले एक युवक ने पहले बच्ची को बहलाया-फुसलाया और बाद में उसे एक सुनसान बैठके में के जाकर बच्ची के साथ गलत काम करने का प्रयास किया।
बच्ची के कपड़ों पर मिला वीर्य
तहरीर के अनुसार कुछ देर बाद बच्ची, रोते हुए अपने घर लौटी। बच्ची घबराई हुई थी। बच्ची की मां ने उसके कपड़ों पर वीर्य लगा हुआ देखा। पूछने पर बच्ची ने बताया कि "अंकल ने किया"। इस पर परिजनों ने तत्काल 112 नंबर पर फोन कर पुलिस को जानकारी दी। आपको बता दें कि पीड़ित परिवार ने पुलिस से उचित कार्यवाही करने का गुहार लगाया है। बहरहाल, पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। बबुरी पुलिस द्वारा बताया गया कि बच्ची को मेडिकल के लिए भिजवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।