Chandauli news: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपशब्द कहे जाने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला।

Chandauli news: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपशब्द कहे जाने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: बुधवार को चंदौली में कांग्रेसियों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक अपना विरोध प्रदर्शन किया।

Chandauli news: नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपशब्द कहे जाने पर भड़के कांग्रेसी, फूंका पुतला।

राहुल गांधी पर अपशब्द

जनपद चंदौली में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का पुतला फूंक अपना विरोध जताया है। वक्ताओं ने कहा कि विगत दिनों संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के द्वारा सदन में ओबीसी, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, मध्यम वर्ग, गरीबों के लिए जातिगत जनगणना की मांग उठाया गया था। इस पर पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर के द्वारा राहुल गांधी के प्रति की गई  अपमानजनक टिप्पणी मोदी और भाजपाई मानसिकता को दर्शाता है। इस टिप्पणी से आहत जनपद के कांग्रेस जनों ने कांग्रेस  जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी के नेतृत्व में मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री का पुतला दहन किया।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: (VIDEO) पूर्व आईपीएस ने फोड़ा बम?

Chandauli news:  नही सुनते विधायक और अधिकारी।


भाजपाई संस्कृति में ही झूठ, नफरत और बदजुबानी

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कांग्रेसजन को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपाई संस्कृति में ही झूठ, नफरत और बदजुबानी के तत्व मौजूद है जिसका असर अब दिखने लगा है। इनके शीर्ष नेतृत्व से लेकर जमीनी नेता कहे जाने वाले लोग, देश की वर्तमान पीढ़ी को गाली संस्कृति परोस रहे है। कथनी-करनी में फर्क और इनका दुराचरण अब संसद में दिखाई देने लगा है। उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेसमुक्त लोकसभा का सपना देखने वाली भाजपा सरकार और उसके नेता कांग्रेस के प्रतिपक्ष मजबूत और मुखर नेता राहुल गांधी के द्वारा देश और जनहित के ऊपर किये गए सवालों से तिलमिला जा रहे है। पूछे गए सवालों का उत्तर देने के बजाय नेता प्रतिपक्ष के प्रति अपशब्द और अपमानजनक शब्दो का प्रयोग कर रहे है। जो निंदनीय है और चन्दौली कांग्रेस इसकी भर्त्सना करती है।

 

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय, (पूर्व मंत्री) के निर्देशानुसार चन्दौली मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर जिले भर से जुटे कांग्रेसजनों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री का पुतला फूंका और अपना आक्रोश व्यक्त किया। इस दौरान शहर अध्यक्ष राम जी गुप्ता, डॉ0 नारायण मूर्ति ओझा, आनंद शुक्ला, श्रीमती मधुराय, रजनीकांत पांडेय, सतीश बिंद, गंगा प्रसाद, राजेंद्र गौतम, मुनीर खान, राहुल सिंह, प्रदीप मिश्रा, राधेश्याम, दिनेश चंद्रा, बृजेश गुप्ता, राकेश सिंह सैयद अंसारी, राजू कनौजिया, सत्येंद्र उपाध्याय, इंद्रजीत मिश्रा, विवेक सिंह, प्रभात मिश्रा इत्यादि कांग्रेस जन मौजूद थे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top