Chandauli news: पकड़ाया असलहा, लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में लिए थे अवैध असलहा और कारतूस 2024।

Chandauli news: पकड़ाया असलहा, लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में लिए थे अवैध असलहा और कारतूस 2024।

0

UPDATE CHANDAULI NEWS: जनपद के दो थानों की पुलिस ने अवैध असलहा के साथ 2 शातिरों को गिरफ्तार किया है।

Chandauli news: पकड़ाया असलहा, लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में लिए थे अवैध असलहा और कारतूस 2024।

अवैध असलहा के साथ 2 गिरफ्तार

जनपद की धानापुर और सकलडीहा पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान 2 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में अभियुक्तों के पास से अवैध असलहा बरामद हुई। फिलहाल पुलिस, अभियुक्तों के विरुद्ध आगे की कार्यवाही करने में जुटी है।


CHANDAULI NEWS: ALSO READ

Chandauli news: साइबर क्राइम, साइबर सेल की त्वरित कार्यवाही।

Chandauli news: मिशन शक्ति, गुड टच और बैड टच।

Chandauli news: शराब की बोतल से फोड़ा युवक का सिर।


मुखबीर की सूचना पर कार्यवाही

दरसअल, एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर जनपद की पुलिस द्वारा अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में धानापुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति अवैध असलहों के साथ सफेद रंग की स्कार्पियों से बिरना तिराहा के रास्ते आ रहे हैं। मुखबीर की सूचना पर धानापुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्कार्पियो को आते हुए देखा। पुलिस द्वारा स्कार्पियों को रोके जाने का प्रयास किया गया तो स्कार्पियों चालक बूढ़ेपुर गांव की तरफ से भागने लगे और लिंक मार्ग से थाना सकलडीहा क्षेत्र में प्रवेश कर नहर मार्ग से धरहरा की तरफ जाने लगे।


सकलडीहा पुलिस को दी गयी सूचना

धानापुर पुलिस ने तत्काल घटना की जानकारी थानाध्यक्ष सकलडीहा को दी। उक्त स्कार्पियों को पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घेराबन्दी कर के रोक लिया गया। स्कार्पियों के अंदर दो व्यक्ति बैठा हुआ था। पुलिस ने तलाशी ली तो अभियुक्तों के पास से 32 बोर का 1 अवैध पिस्टल, 4 जिंदा कारतूस, 12 बोर का एक डीबीबीएल गन और 2 कारतूस बरामद हुआ। पुलिस द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम राजकुमार यादव और अरविंद यादव है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने बताया कि वे लाईसेंसी शस्त्र की आड़ में एक अवैध असलहा व कुछ कारतूस लिए थे, जिसके कारण हम पुलिस को देख कर भाग रहे थे। हम लोगो द्वारा अवैध पिस्टल व कुछ कारतूस को पीछे नहर में फेक दिया गया है। पुलिस ने बताया कि अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top