चंदौली: महिलाओं के जरिये तस्करी, उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-NCR में करते थें सप्लाई।

चंदौली: महिलाओं के जरिये तस्करी, उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-NCR में करते थें सप्लाई।

0
चंदौली के डीडीयू जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक महिला समेत दो गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से लाखों रुपये मूल्य की गांजा बरामद हुई। फिलहाल जीआरपी, आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।
महिलाओं के जरिये तस्करी, उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-NCR में करते थें सप्लाई।

अन्तर्राज्जिय गांजा तस्कर गिरफ्तार


BEST IN MUGHALSARAI


READ HERE TOO: चंदौली: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हाल में हुई थी शादी।


चंदौली के डीडीयू जीआरपी पुलिस के जवानों को चेकिंग के दौरान एक बड़ी सफकता मिली है। जवानों ने डीडीयू स्टेशन के प्लेटफार्म स एक महिला समेत दो अन्तर्राज्जिय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुई। दोनों को गिरफ्तार कर जीआरपी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है।


चेकिंग के दौरान मिली सफलता


RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR


READ HERE TOO: चंदौली। BREAKING: यहां बीकॉम की छात्रा का मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस।


दरसअल, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर, रेलवे में अपराध नियंत्रण के लिए डीडीयू जीआरपी पुलिस द्वारा लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में जीआरपी पुलिस के जवान, स्टेशन तथा सर्कुलेटिंग एरिया में चेकिंग कर रही थी। इस दौरान जवानों ने स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5/6 के पश्चिमी छोर पर एक संदिग्ध महिला और पुरुष को देखा। जवानों ने उनके पास मौजूद बैग की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में नाजायज गांजा बरामद हुआ। जिसके बाद जवानों ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।


लाखों में आंकी गयी गांजे की कीमत

जीआरपी के अनुसार गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के पास से कुल 19 किलो 964 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की कीमत अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में करीब 7 लाख 50 हज़ार रुपये बताई गई है। जीआरपी द्वारा बताया गया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम परमानंद वारीक और सुमित्रा मिर्धा है, जिनके विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।


यहां होता था गांजे की सप्लाई

जीआरपी पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे, उड़ीसा प्रान्त के आस-पास के जिलों से अंजान व्यक्तियों से गांजा खरीदते है और ट्रेनों के माध्यम से उक्त गांजे को दिल्ली, पंजाब, हरियाणा सहित यूपी प्रान्त में बेच कर अवैध धन अर्जित करते थे। जीआरपी प्रभारी ने बताया कि अभियुक्तों की गिरफ्तारी से गांजा तस्करी जैसी अपराधों में कमी आएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top