चंदौली: गरीबों के लिए संजीवनी बनी श्री सेवा सामाजिक संस्था, दिया छाया।

चंदौली: गरीबों के लिए संजीवनी बनी श्री सेवा सामाजिक संस्था, दिया छाया।

0
चंदौली के प्रसिद्ध श्री सेवा सामाजिक संस्था के संस्थापक और सदस्य आज गरीब व्यापारियों के पास पहुंचें, जो कड़ी धूप के बीच व्यापार करने के मजबूर हैं। संस्था ने सभी व्यापारियों को छाया प्रदान करने के लिए छातों का वितरण किया।
चंदौली की इस संस्था ने गरीब व्यापारियों को दिया छाया, संस्थापक ने कही ये बात।

धूप से बचाव हेतु बांटे छाते


RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR


READ HERE TOO: चंदौली: महिलाओं के जरिये तस्करी, उड़ीसा से गांजा लेकर दिल्ली-NCR में करते थें सप्लाई।


जिले के प्रसिद्ध श्री सेवा सामाजिक संस्था, अपने उत्कृष्ठ कार्यों को लेकर हमेशा चर्चा में रहता है। संस्था द्वारा लगातार गरीब, असहाय, यहां तक की बेरोजगारों की मदद किया जा रहा है। इसी क्रम में संस्था के संस्थापक सतीश कुमार जिंदल अपने सहयोगियों के साथ पीडीडीयू नगर स्थित सब्जी मंडी पहुंचें। यहां उन्होंने छोटे व्यापारियों को चिलचिलाती धूप में, सब्जी, फल आदि बेचते हुए देखा। नजारे को देख उन्होंने अपने सहयोगियों से इस मुद्दे पर चर्चा किया और जरुरतमंदों में कुल 31 छातों का वितरण किया।







BEST DENTAL CLINIC, MUGHALSARAI


संस्थापक ने कही ये बात

श्री सेवा सामाजिक संस्था के संस्थापक सतीश कुमार जिंदल ने बताया कि उनकी उक्त संस्था में वाराणसी और चंदौली को मिलाकर कुल 75 मित्र जुड़े हुए है, जिनके द्वारा वास्तविक जरुरतमंदों का हर प्रकार से सहयोग किया जाता है। संस्था के सभी सदस्य, लगातार अपना भरपूर सहयोग, संस्था को देते है। उन्होंने बताया कि बीते चार सालों से संस्था द्वारा प्रतिदिन और लगातार किसी न किसी रूप मे जरुरतमंदों का सहयोग किया जा रहा जो आगे भी जारी रहेगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top