चंदौली (chandauli): अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, फैली सनसनी।

चंदौली (chandauli): अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, फैली सनसनी।

0

चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। शव की शिनाख्त नही हो पाई। शव को कब्जे में लेकर पुलिस आगे की कार्यवाही में जुटी है। 

चंदौली (chandauli): अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, फैली सनसनी।


अज्ञात व्यक्ति का मिला शव @chandauli

चंदौली के मुग़लसराय कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गयी। मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक पूछताछ की। शव की शिनाख्त न होने की दशा में पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आवश्यक कार्यवाही के बाद उसे जिला मर्चरी भिजवा दिया।



काफी देर से पड़ा था व्यक्ति

चंदौली के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटेसर गांव के समीप गंगा किनारे एक व्यक्ति पड़ा हुआ था। स्थानीय लोगों ने भी उक्त व्यक्ति को देखा। व्यक्ति कोई भी हरकत नही कर रहा था। लोगों ने उक्त व्यक्ति को परेशान न करना ठीक समझा और सभी अपने-अपने कामों में लग गए। काफी देर बाद स्थानीय लोगों ने गौर किया कि उक्त व्यक्ति काफी देर से बिना हिले-डुले एक ही जगह पर पड़ा हुआ है। इसके बाद लोगों को शंका होने लगा।


व्यक्ति को उठाने का किया कौशिश

जिज्ञासा वस लोग उक्त व्यक्ति के पास पहुंचा और उसे उठाने की कोशिश की। जिसके बाद लोगों के होश उड़ गए। स्थानीय लोग ये भांप चुके थे कि उक्त व्यक्ति की मौत हो चुकी है। इसी बीच किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक की शिनाख्त करवाने की कोशिश की पर कोई सफलता नही मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे जिला मर्चरी रखवा दिया। पुलिस के अनुसार मृतक के पास एक लाल गमछा और एक बोतल पानी बरामद हुआ है। पुलिस ने बताया कि मृतक के शिनाख्त की कोशिश की जा रही है।

 






एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top