चंदौली: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हाल में हुई थी शादी।

चंदौली: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हाल में हुई थी शादी।

0

यूपी के चंदौली में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस, शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्यवाही में जुटी है।

चंदौली: फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, हाल में हुई थी शादी।

विवाहिता की संदिग्ध मौत


BEST DENTAL SOLUTION, CHANDAULI


READ HERE TOO: चंदौली। BREAKING: यहां बीकॉम की छात्रा का मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस।


चंदौली के धानापुर क्षेत्र अंतर्गत अहिकौरा गांव में एक विवाहिता का शव, फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। वहीं परिजनों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन किया। फिलहाल पुलिस, शव को पीएम के लिए भेज आगे की कार्यवाही में जुटी है।


एक साल पहले हुई थी शादी

बताया जा रहा है कि 24 वर्षीय गायत्री की शादी, करीब एक साल पहले धानापुर क्षेत्र अंतर्गत अहिकौरा गांव निवासी ललित से हुई थी। ललित, दिल्ली में नौकरी करता है। अभी हाल ही में ललित घर लौटा था और बीते कुछ दिनों से घर से बाहर ही है। वहीं पत्नी गायत्री अपने सास-ससुर और ननद के साथ रह रही थी।







RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR


कमरे में मिला शव

रविवार को गायत्री का शव उसी के कमरे में फंदे से लटकता हुआ मिला। जल्द ही बात जंगल के आग की तरह फैली और स्थानीय लोगों को घटना की जानकारी हो गयी। इसी बीच किसी के सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आवश्यक पूछताछ की। जिसके बाद पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे पीएम के लिए जिला मर्चरी भिजवा दिया। इस बाबत धानापुर पुलिस ने बताया कि शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है तथा तहरीर के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top