चंदौली। झारखंड से केदारनाथ धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक दर्जन स अधिक घायल।

चंदौली। झारखंड से केदारनाथ धाम जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हुई हादसे का शिकार, एक दर्जन स अधिक घायल।

0

चंदौली में रविवार की सुबह श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार हो गयी। उक्त हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। सभी झारखंड से केदारनाथ धाम के लिए जा रहें थे।

 

Chandauli news,chandauli accident,chandauli samachar,

खड़ी ट्रक के पीछे टकराई बस

जनपद चंदौली के सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत झांसी समीप श्रद्धालुओं से भरी एक बस, सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक के पीछे घुस गई। हादसे में एक दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है।


READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: महिला चोर गिरोह का भंडाफोड़, एक पुरुष समेत 6 महिला चोर गिरफ्तार।


केदारनाथ धाम जा रहें थे श्रद्धालु

जानकारी के अनुसार झारखंड से बस में बैठ कर करीब 35 श्रद्धालु केदारनाथ धाम जाने के लिए निकले हुए थे। बीती रात उक्त बस बिहार के गया में हाल्ट किया। रविवार की सुबह उक्त बस श्रद्धालुओं को लेकर केदारनाथ धाम जाने के लिए निकली। चंदौली के झांसी समीप बस अनितंत्रित होकर तेज गति से खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया।


READ HERE TOO: Chandauli news: तेज रफ्तार ट्रेलर ने खड़ी ट्रेलर में मारी टक्कर, केबिन में फंसा रह गया चालक।


एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल

उक्त हादसे में एक दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। किसी को हल्की तथा किसी को गंभीर चोटें आई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती करवाया जहां सभी का उपचार जारी है। वहीं डॉक्टरों की माने तो तीन श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है।


इस कारण हुआ हादसा

श्रद्धालुओं के अनुसार चंदौली पहुंचने के बाद बस चालक को झपकी आ गयी थी। जिस कारण बस अनियंत्रित हो गयी और खड़ी ट्रक के पीछे जा घुसी। श्रद्धालुओं ने बताया कि जान-माल की ज्यादा हानि नही हुई है तथा सभी यात्री अभी सुरक्षित है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top