चंदौली। हत्यारे दोस्त: भाभी से अवैध संबंध की नीयत रखने के कारण हुई थी युवक की हत्या।

चंदौली। हत्यारे दोस्त: भाभी से अवैध संबंध की नीयत रखने के कारण हुई थी युवक की हत्या।

0

24 घंटे के अंदर हत्या का खुलासा

चंदौली पुलिस ने 24 घंटे के अंदर चकिया क्षेत्र में हुए हत्या का खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में अवैध संबंध के कारण हत्या करने की बात सामने आई है।

Chandauli crime news,

पहाड़ी में मिला था शव


RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR

READ HERE TOO: चंदौली। नाबालिग लड़कियों को भगाना युवकों को पड़ा भारी, खानी पड़ेगी जेल की हवा।


आपको बता दें कि रविवार की सुबह चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज इलाका स्थित सचिलहरा पहाड़ी पर ग्राम सभा बलिया खुर्द गढ़वा निवासी 20 वर्षीय सूरज चौहान का शव मिला था। मामले में पुलिस ने हत्या का आशंका जताया और आवश्यक कार्यवाही के बाद पुलिस, शव को पीएम के लिए भेज घटना की पर्दाफांस में जुटी थी। इसी बीच पुलिस ने कार्यवाही करते हुए राजा साहब के पोखरे के पास उक्त हत्या से संबंधित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया।


READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: पुलिस के उपर हमले पर सस्पेंस, दूसरी ओर पुलिस पर भी गंभीर आरोप।


Chandauli news,

दारू-मुर्गा खिलाकर किया था हत्या

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात, अभियुक्तों ने मृतक को अपने घर दावत पर बुलाए। पहले अभियुक्तों ने मृतक को अत्यधिक दारू और साथ मे मुर्गा खिलाया और बाद में चिलरहवा पहाडी पर ले जाकर गमछा से मृतक का मुंह और नाक दबाकर तथा मुंह मे गमछा ठूसकर उसकी हत्या कर दिया।


भाभी पर गलत नज़र रखता था मृतक

पुलिस के अनुसार पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि मृतक सूरज चौहान उन लोगों की भाभी से मोबाइल पर बात करता था और उनसे अवैध संबंध बनाने के लिए प्रयासरत रहता था। बताया, इस बात को लेकर दोनों ने कई बार मृतक को समझाने की कोशिश की पर मृतक अपनी आदत में सुधार नही ला रहा था। एक अभियुक्त ने बताया कि जहां पर उसकी शादी तय हुई थी उस लड़की का भी नम्बर लेकर मृतक बात करना चाहता था। जिसके बाद दोनों ने योजना बनाया और शनिवार की रात सूरज की हत्या कर दी।


मामले में पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम रामकिशुन यादव और आकाश यादव है। बताया, अभियुक्तों के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top