चंदौली। VIDEO: शहीदों की भूमि पर गरजें रक्षामंत्री, कहें बहुत हो गया सबक सिखाना है।

चंदौली। VIDEO: शहीदों की भूमि पर गरजें रक्षामंत्री, कहें बहुत हो गया सबक सिखाना है।

0

यूपी के चंदौली में भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय का तारीफ करते हुए उनको बेहद सज्जन व्यक्ति बताया।

चंदौली। VIDEO: शहीदों की भूमि पर गरजें रक्षामंत्री, कहें बहुत हो गया सबक सिखाना है।

कुल-कुल रहते है पांडेय जी


BEST DENTAL SOLUTION, CHANDAULI


READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: CM YOGI ने सपा को कहा रामद्रोही, लड़ाई रामभक्त और रामद्रोहियों के बीच।


अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत भारत के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह चंदौली के शहीदों की धरती कहे जाने वाले धानापुर क्षेत्र में पहुंचें। यहां उन्होंने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। अपने संबोधन की शुरुआत से ही उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेंद्रनाथ पांडेय की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि पांडे जी की सबसे बड़ी विशेषता है कि वह गर्म नही होते और हमेशा कुल-कुल रहते है। कहें एक बार जब पांडेय जी पूजा में बैठ जाते है तो घंटी बजाते रहते है, चाहें आंधी आये या तूफान-पूजा से नही उठतें। ये इनका स्वभाव है। ऐसा सीधा आदमी है कि उनसे कोई नाराज नही हो सकता। उन्होंने कहा कि पांडेय जी की पूजा का असर है कि वह 101वीं जनसभा को संबोधित कर रहें है।


READ HERE TOO: Lok sabha Election 2024: शिकायत या सुझाव के लिए इन नंबरों पर करें कॉल।



RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR


कांग्रेस हुकूमत में होते थें आतंकी हमले


चंदौली में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का कार्यक्रम


अपने स्पीच के दौरान रक्षामंत्री ने बताया कि पहले कांग्रेस की हुकूमत में आये दिन आतंकवादी हमले हुआ करती थी, पर अब देश की किसी भी राज्य में आतंकवादी घटनाएं नही होती है। क्यों कि पड़ोसी देश पाकिस्तान समझ गया है कि भारत अब पहले वाला भारत नही है। भारत अब ऐसी ताकत बन गयी है जो सीमा के इस पार भी मार सकता है और जरूरत पड़ी तो सीमा के उस पार भी मार सकता है। 


इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

रक्षामंत्री ने विपक्ष द्वारा दिये गए आरक्षण और तानासाही के बयान पर मुहतोड़ जवाब दिया। उन्होंने इंडिया गठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि ये इंडिया-एलायंस, भारत को तोड़ने वाला एलायंस है। ये झूठ बोल कर राजनीत करते है। उन्होंने पीएम मोदी द्वारा संविधान बदलने की विपक्ष के बयान पर कहा कि संविधान में कई बार संशोधन करने का काम कांग्रेस की हुकूमत ने किया है। उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 इंदिरा गांधी का उदाहरण देते हुए कांग्रेस पार्टी पर जमकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि भाजपा जो कुछ भी करेगी पर भारत की लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने के लिए करेगी।


झूठ बोलतें है विपक्ष

रक्षामंत्री ने कहा कि ऐसे झूठ बोलने वाले विपक्ष को सबक सिखाना चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष आरक्षण को लेकर भ्रम पैदा कर रहें है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसा पार्टी है जो सरकार बनने के बाद ओबीसी के लिए जो आरक्षण व्यवस्था है उसको संवैधानिक मान्यता देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि ये इंडिया-एलायंस वाले धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते है। इनके पीछे बस वोट लेने का चक्कर है। 

सीएम योगी का किया तारीफ

मंच पर रक्षामंत्री ने सीएम योगी का जमकर तारीफ किया। उन्होंने कहा कि, वह भी मुख्यमंत्री रहें पर सीएम योगी ने अबतक कमाल ही किया है। उन्होंने बताया कि योगी जी ने करिश्मा किया है। कहां की गर्मी में भी अपराधियों का दिमाग सीएम योगी ने ठंडा किया है। अंत मे उन्होंने भाजपा प्रत्याशी डॉ0 महेन्द्रनाथ पांडेय की पक्ष में वोट की अपील की।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top