अजय राय ने किया नामांकन
वाराणसी में नामांकन के चौथे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय ने नामांकन किया। उस दौरान भारी संख्या में समर्थकों की भीड़ दिखी। वहीं अजय राय ने भाजपा पर निशाना साधा।
साइकिल से पहुंचें नामांकन स्थल
READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: बसपा प्रत्याशी ने किया नामांकन।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय, साइकिल सवार होकर नामांकन करने के लिए निकले हुए थे। उन्होंने साइकिल के बाबत भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने के कारण वह साइकिल से निकले है, साथ ही उन्होंने साइकिल को सपा का चिन्ह भी बताया।
READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: जीआरपी पुलिस ने ढूंढ निकाली 135 मोबाइल, कीमत सुन चौंक जाएंगे आप।
किया दर्शन-पूजन
इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी अजय राय बाबा काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन पूजन कर भगवान का आशीर्वाद लिया।