छेड़खानी का वांछित गिरफ्तार
चंदौली पुलिस ने लड़की से छेड़खानी करने और उसे धमकी देने के मामले में आरोपी वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्यवाही के बाद आरोपी को जेल भेज दिया।
वीडियो वायरल करने की देता था धमकी
जानकारी के अनुसार सकलडीहा क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की द्वारा पुलिस को तहरीर दिया गया था कि नीरज नामक एक युवक, उसके साथ छेड़खानी करता है और विरोध करने पर उसका फोटो और वीडियो, सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी देता है। पुलिस ने प्राप्त तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया और मामले की छानबीन शुरू करने के साथ अभियुक्त की धड़-पकड़ में जुट गई।
READ HERE TOO: चंदौली। सपा, भाजपा सहित 25 प्रत्याशियों ने लिया नामांकन फार्म, देखें लिस्ट।
यहां से हुई गिरफ्तारी
सकलडीहा पुलिस द्वारा उक्त मामले के वांछित अभियुक्त नीरज की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए नागेपुर गांव निवासी अभियुक्त नीरज को बहद गांव के इटावा मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त पर पीड़िता के साथ छेड़खानी सहित धमकी देने का आरोप है। अभियुक्त को आवश्यक कार्यवाही के बाद जेल भेज दिया गया है।