चंदौली। VIDEO: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, इतने मामले दर्ज है कि आप रह जाएंगे दंग।

चंदौली। VIDEO: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, इतने मामले दर्ज है कि आप रह जाएंगे दंग।

0

शातिर अपराधी गिरफ्तार

चंदौली पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त करीब 10 मुकदमों में नामजद है। फिलहाल पुलिस, आगे की कार्यवाही में जुटी हुई है।

हिस्ट्रीशीटर,गुंडा एक्ट,चंदौली पुलिस,

गुंडा एक्ट व हिस्ट्रीशीटर का अभियुक्त गिरफ्तार


RR MEMORIAL HOSPITAL, ALINAGAR


READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: आज से नामांकन प्रक्रिया शुरू, राजनीतिक पार्टियों को इसके लिए लेनी पड़ेगी इजाजत।


चंदौली के एसपी डॉ0 अनिल कुमार के निर्देश पर अपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देना, चोरी, शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, गुंडा एक्ट से सम्बंधित 10 अभियोग से सम्बंधित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


READ HERE TOO: चंदौली। लोगों के घर पहुंचने वाली चिट्ठी पर होगी वोट देने की अपील, घर-घर देगी दस्तक।


बाबासिर,दवाखाना,

ऐसे मिली सफलता


पुलिस की गिरफ्त में हिस्ट्रीशीटर

जानकारी के अनुसार बीते सोमवार को सदर पुलिस को अपने सूत्रों से सूचना मिली कि बिसौरी रेलवे फाटक पर एक व्यक्ति अवैध असलहे के साथ कहीं जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही किया और बिसौरी रेलवे फाटक पहुंची। पुलिस के अनुसार बिसौरी रेलवे फाटक पार करते समय शातिर, पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा बताया गया कि व्यक्ति की पहचान सुभाष, निवासी बिसौरी के रूप में हुई। तलाशी में उसके पास से 315 बोर का 1 तमंचा और 1 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त चंदौली का हिस्ट्रीशीटर भी है। 


READ HERE TOO: चंदौली। VIDEO: फिनायल के ड्रम के अंदर से मिले 18 लाख की शराब, 6 गिरफ्तार।


10 मामले है दर्ज

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना चन्दौली, बबुरी, शहाबगंज पर हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी देना, चोरी, शादी का झांसा देकर सम्बन्ध बनाना, आर्म्स एक्ट, शराब तस्करी, गुंडा एक्ट से सम्बंधित 10 अभियोग पंजीकृत हैं। बताया, अभियुक्त के विरुद्ध विधिक कार्यवाही की जा रही है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top