VIDEO: चंदौली। नारी सशक्तिकरण: कक्षा 8 की छात्रा बनी इस थाने की प्रभारी निरीक्षक, सीओ ने कही ये बात।

VIDEO: चंदौली। नारी सशक्तिकरण: कक्षा 8 की छात्रा बनी इस थाने की प्रभारी निरीक्षक, सीओ ने कही ये बात।

0

मिशन शक्ति फेज-4.0 

यूपी के जनपद चंदौली में मिशन शक्ति फेज-4.0 के तहत जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज एक कक्षा 8 की छात्रा को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा बनाया गया।


नारी सशक्तिकरण,chandauli police, navratri,

मिशन दीदी कार्यक्रम का आयोजन

Yoga,

बबासीर,

यूपी के योगी सरकार द्वारा नवरात्रि, दुर्गा पूजा, दशहरा पर्व के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान के चतुर्थ चरण के अन्तर्गत नारी सुरक्षा, नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन (सशक्त नारी सशक्त प्रदेश) के क्रियान्वयन कार्यक्रम के तहत थाना सकलडीहा प्रागंण मे मिशन शक्ति (शक्ति दीदी) कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्राधिकारी सकलडीहा राजेश कुमार राय की उपस्थिति मे आयोजन किया गया।






Chandauli hospitals,



8वी की छात्रा बनी प्रभारी निरीक्षक

इस अवसर पर नारी सशक्तिकरण के मद्देनजर कस्तूरबा गांधी राजकीय विद्यालय सकलडीहा मे पढ़ रही कक्षा-8 की छात्रा  अंजली गुप्ता को प्रतिकात्मक रूप मे एक दिन का प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा बनाया गया। इस अवधि में अंजली गुप्ता ने प्रभारी निरीक्षक सकलडीहा विमलेश कुमार मौर्या के साथ जनसुनवाई करते हुए थाने एवं महिलाओं के लिए संचालित महिला हेल्प डेस्क की कार्य प्रणाली, महिला पुलिस बीट व महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, महिला साइबर सेल, महिला रिपोर्टिंग पुलिस चौकी व परामर्श केन्द्र तथा पुलिस द्वारा प्रतिदिन किये जाने वाले कार्यों की जानकारी की गयी।


READ HERE TOO: VIDEIO: पुलिस और कुख्यात पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, एक को लगी गोली, एक फरार।


सीओ ने दी महत्वपूर्ण जानकारी




इस अवसर पर खण्ड शिक्षाधिकारी सकलडीहा अवधेश राय सहित कस्तूरबा गाँधी विद्यालय सकलडीहा की छात्राएं, शिक्षिकाएं व सकलडीहा पी.जी. कालेज की छात्राएं, शिक्षिकाएं करीब 200 की संख्या मे उपस्थित रहे। जिन्हे क्षेत्राधिकारी सकलडीहा ने उत्तर प्रदेश सरकरा द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए संचालित हेल्प लाइन नं. 1090, 181, बच्चों के लिए हेल्प लाइन 1098, स्वास्थ्य, एम्बुलेन्स सहायता हेतु संचालित 102, 108, आपातकालीन पुलिस सहायता 112, मुख्य मंत्री हेल्प लाइन 1076 तथा महिलाओं के स्वावलम्बन हेतु प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजना जैसे मुख्य मंत्री कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, प्रधान मंत्री मातृ बन्दना योजना, राष्ट्रीय पोषण मिशन, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, बैंकिंग सखी आदि के सम्बन्ध मे विस्तृत जानकारी दी गयी तथा कस्तूरबा गाँधी विद्यालय और सकलडीहा पोस्ट ग्रेजुएट कालेज की छात्राओं को थाना कार्यालय व परिसर का भ्रमण कराकर पुलिस की कार्यप्रणाली आदि से रूबरू कराया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top